टेक्नोलॉजी

48MP का ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है OnePlus 10 Pro में, जियो गेम के साथ किया कंपनी ने कोलैबोरेट

अपने स्मार्टफोन को मार्केट में मौजूद दूसरे स्मार्टफोन से बेहतर बनाने के लिए वनप्लस ने जियोगेम के साथ पार्टनरशिप की है। वनप्लस के सीईओ के अनुसार ये मॉडल इंडिया में भी लागू किया जाएगा।

OnePlus 10 Pro: इंडिया में चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वनप्लस अपना OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। इसके लिए वनप्लस ने ऑफिशियल अनाउंसमेंट भी कर दिया है। जिसके अनुसार OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन मार्च 2022 के आखिर में लॉन्च किया जाएगा। आपको बता दें इससे पहले ही वनप्लस बता चुकी थी कि, उसका आने वाला स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ अफोर्डेबल कीमत पर लॉन्च किया जाएगा।

OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन में क्या मिलेगा कुछ खास

इस स्मार्टफोन को वनप्लस चीन में पहले ही लॉन्च कर चुकी है। एक पोस्ट करते हुए  कंपनी के सीईओ Pete Lau ने वनप्लस फोरम पर कहा कि, उन्हें खुशी है कि OnePlus 10 Pro को चीन में लोगों ने खासा पसंद किया है। साथ ही मार्च 2022 के आखिर में कंपनी OnePlus 10 Pro स्मार्टफोन को नार्थ अमेरिका, इंडिया और यूरोप में लॉन्च करने वाली है। वहीं वनप्लस के सीईओ ने बताया कि, कंपनी 2022 में इंडिया और यूरोप में 5G कनेक्टिविटी वाले और भी स्मार्टफोन लॉन्च करेगी।

नया रिटेल मॉडल 

वनप्लस अपने स्मार्टफोन की बिक्री के लिए नया रिटेल मॉडल लेकर आई है। अब वनप्लस के स्मार्टफोन ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में आसानी से खरीदे जा सकेंगे। वनप्लस के सीईओ के अनुसार ये मॉडल इंडिया में भी लागू किया जाएगा। जिससे इंडियन कस्टमर ऑनलाइन तरीके से जल्द ही वनप्लस स्मार्टफोन की डिलीवरी पा सकेंगे।

कंपनी ने की जियो गेम के साथ पार्टनरशिप 

मार्केट में मौजूद दूसरे स्मार्टफोन से बेहतर बनाने के लिए वनप्लस ने अपने स्मार्टफोन को  जियोगेम के साथ पार्टनरशिप की है। अब वनप्लस स्मार्टफोन में यूजर्स गेम खेलने के लिए जियोगेम प्लेटफॉर्म को यूज कर सकेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button