राजनीति

कांग्रेस के स्थापना दिवस के दौरान गिरा पार्टी का झंडा, कार्यकर्ताओं ने स्थिति को संभाला

Congress 137th Foundation Day: कांग्रेस के स्थापना दिवस के दौरान जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी का झंडा फहराने गईं तो वो फिसलकर उन्हीं के हाथों में गिर गया। मौजूद कार्यकर्ताओं ने स्थिति को संभाला और झंडा लेकर उसे ठीक करने लगे।

मंगलवार को कांग्रेस के 137वां स्थापना दिवस के दौरान जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी का झंडा फहराने गईं तो वो फिसलकर उन्हीं के हाथों में गिर गया। मौजूद कार्यकर्ताओं ने स्थिति को संभाला और झंडा लेकर उसे ठीक करने लगे।

137वां स्थापना दिवस के अवसर पर दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम के दौरान जब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी का झंडा फहराने गईं तो वो फिसलकर उन्हीं के हाथों में गिर गया। जिसके बाद वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने तुरंत स्थिति को संभाला और सोनिया गांधी के हाथ से झंडा लेकर उसे ठीक करने लगे।

हर साल की भांति कांग्रेस इस साल भी इस कार्यक्रम का धूमधाम से आयोजन कर रही थी।  पार्टी मुख्यालय में मौजूद लोगों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल थे। कांग्रेस पार्टी के कार्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

परंपरा के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष को पार्टी का झंडा फहराना था और उसके बाद राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाए जाने थे। पार्टी का झंडा फहराने की कोशिश के दौरान झंडा ऊपर से गिर गया। इस दौरान कुछ पल के लिए सोनिया गांधी भी हड़बड़ा गईं। हालांकि बाद में कार्यकर्ताओं ने स्थिति संभाली और कार्यक्रम को आगे बढ़ाया।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा- “हमारे महान नेताओं ने भारत की एक मजबूत बुनियाद रखी थी। जिसपर चलकर हमने एक सशक्त भारत बनाया। जिन लोगों ने आजादी के आंदोलन में भागीदारी नहीं की वे इसे नहीं समझ सकते हैं”। सोनिया गांधी ने आगे कहा कि हमारी विरासत गंगा-जमुनी संस्कृति को मिटाने की कोशिश हो रही है। देश का आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है। लोकतंत्र व संविधान को दरकिनार किया जा रहा है, ऐसे समय में कांग्रेस चुप नहीं रह सकती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button