शिक्षा

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा बनेंगी जेएनयू की पहली महिला कुलपति, प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी संभालेंगी जिम्मेदारी

जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा रही हैं प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी। JNU से ही उन्होंने फिलॉसफी में मास्टर्स और पीएचडी किया है। प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित को यहां का नया कुलपति (Vice Chancellor) बनाया गया है।

JNU New Vice Chancellor: जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से एक बड़ी खबर सामने आई है। जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा रही हैं प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी को यहां का नया कुलपति (Vice Chancellor) बनाया गया है। इससे पहले तक वह पुणे स्थित सावित्री बाई फुले पुणे यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर थीं।

उन्होंने JNU से ही फिलॉसफी में मास्टर्स और पीएचडी किया है। साल 1988 में उन्होंने गोवा यूनिवर्सिटी से टीचिंग करियर की शुरुआत की थी।  इसके बाद वह साल 1993 में पुणे यूनिवर्सिटी पहुंची थीं। वह जेएनयू की पहली महिला वाइस चांसलर हैं। इससे पहले तक जेएनयू में अभी तक 12 पुरुष कुलपति ही रहे हैं।

JNU के कुलपति पद की जिम्मेदारी अभी तक एम जगदीश कुमार संभाल रहे थे। अब उन्हें यूजीसी का चेयनमैन बनाया गया है। जगदीश की जगह अब प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित जेएनयू की कुलपति पद की जिम्मेदारी संभालेंगी।

शांतिश्री इस समय यूजीसी, इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंसेज रिसर्च जैसी संस्थाओं की सदस्य भी हैं। इसके अलावा वह कई केंद्रीय यूनिवर्सिटीज की विजिटर्स नॉमिनी हैं। उन्हें कई भाषाओं का ज्ञान है। वह तमिल, तेलुगू, संस्कृत, हिंदी, मराठी और अंग्रेजी के बारे में अच्छी जानकारी रखती हैं और इन भाषाओं का इस्तेमाल भी करती हैं। इसके अलावा वह कन्नड़, कोंकड़ी और मलयाली भाषा भी समझती हैं।

15 जुलाई 1962 को प्रोफेसर शांतिश्री का जन्‍म सेंट पीटसबर्ग, रूस में हुआ। उनके पिता सिविल सर्वेंट रहे। इसके अलावा वह लेखक और पत्रकार भी थे। उनकी मां तमिल और तेलुगु लेंग्‍वेज विभाग की प्रोफेसर थीं। शांतिश्री ने प्रेसीडेंसी कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था और इस दौरान उन्होंने गोल्ड मेडल भी जीता था। ग्रेजुएशन के बाद उन्होंने पॉलिटिकल साइंस से एमए और इंटरनेशनल रिलेशन में एमफिल किया। जेएनयू की टॉपर भी रही हैं। उन्हें शिक्षण कार्य में 34 सालों का अनुभव है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button