शिक्षा

जानें स्वामी विवेकानंद की खास बातें उनके जयंती के दिवस पर, पढ़ाई के साथ ही स्पोर्ट्स, जिमनास्टिक और संगीत में भी लेते थे रुचि

Swami Vivekananda Jayanti: महान दार्शनिक और देश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Swami Vivekananda Jayanti: महान दार्शनिक और देश के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। शिकागो की विश्व धर्म संसद में साल 1893 में विवेकानंद ने जो भाषण दिया था, उसकी वजह से वह पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हो गए थे। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत ‘मेरे अमेरिकी बहनों और भाइयों’ से की थी। उन्होंने पूरी दुनिया को इस धर्म संसद में भारत की संस्कृति से परिचित करवाया था। इस धर्म सम्मेलन में दुनियाभर के धार्मिक नेता मौजूद थे।

स्वामी विवेकानंद का जन्म 12 जनवरी 1863 को कलकत्ता में हुआ था। उनके बचपन का नाम नरेंद्रनाथ दत्त था। वह शुरू से ही आध्यात्मिक थे। जब वह 25 साल के हुए तो उन्होंने अपने गुरु रामकृष्ण परमहंस से प्रभावित होकर संन्यास ले लिया था। इसके बाद उनका नाम विवेकानंद पड़ा। विवेकानंद बंगाली परिवार से थे। उनके पिता विश्वनाथ दत्त अटॉर्नी थे और समाज में काफी प्रभावशाली व्यक्ति थे। उनकी मां भुवनेश्वरी देवी काफी आध्यात्मिक थीं, उन्हीं का सबसे ज्यादा असर विवेकानंद पर पड़ा।

साल 1871 में 8 साल की उम्र में विवेकानंद का  दाखिला ईश्वरचंद्र विद्यासागर इंस्टीट्यूट में हुआ में वह कलकत्ता के प्रेसीडेंसी कॉलेज चले गए। वह दर्शन, विज्ञान, कला समेत तमाम विषयों में काफी रुचि रखते थे। पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें संगीत का भी शौक था। वह स्पोर्ट्स, जिमनास्टिक, रेसलिंग और बॉडी बिल्डिंग में भी रुचि लेते थे।

बेलूर मठ, हावड़ा में 4 जुलाई 1902 को 39 साल की अल्पआयु में विवेकानंद का निधन हो गया था।  उनके बारे में कहा जाता है कि जब वह काशी में थे, उसी समय उनको ये आभास हो गया था कि अब मृत्यु निकट है। इसके पहले भी वह पांच बार काशी गए थे, लेकिन उन्हें अपनी मृत्यु का आभास इस आखिरी यात्रा में हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button