देशबड़ी खबरें

मंडरा रहा है हिमालय के पर्यावरण पर खतरा

हिमालय घना व असीमित जैव विविधता वाला क्षेत्र है। देश के 1.3 फीसद वन हिमालय में हैं। हिमालय की वजह से ही हमारे देश का पर्यावरण संतुलित हैं।

हिमालय घना व असीमित जैव विविधता वाला क्षेत्र है। देश के 1.3 फीसद वन हिमालय में हैं। हिमालय पर्वत, वहां का पारिस्थितिकी तंत्र, वन्य जीवन, अनमोल वनस्पतियां हमारे देश की अमूल्य प्राकृतिक संपदा है। यह स्थान हजारों प्रकार के दुर्लभ प्रजातियां के जीव-जंतुओं और वनस्पतियों का बसेरा हैं जो इसके लगभग 5.7 लाख वर्ग किलोमीटर के क्षेत्रफल में फैला है।

हिमालय की वजह से ही हमारे देश का पर्यावरण संतुलित हैं। आज हिमालय की पर्यावरणीय स्थिति अत्यंत संवेदनशील है। नेशनल इंस्टीट्यूट आफ हाइड्रोलाजी रुड़की के एक शोध से यह पता चला है कि हिमालय का पर्यावरण तेजी से बदल रहा है। हिमालय के ग्लेशियरों के पिघलने से झीलें के बनने का सिलसिला भी शुरू हो गया है।मानव ने अपनी गतिविधियों व प्रदूषण से हिमालय के पर्यावरणीय सेहत पर खासा असर डाला है। विकास के नाम पर अंधाधुंध पेड़ों व भूमि की कटाई-छंटाई, लगातार वनों से अमूल्य प्राकृतिक संपत्ति का दोहन हिमालयी पर्यावरण के लिए खतरा बन गए हैं।

नआइएच के वैज्ञानिकों के मुताबिक 20 वर्षों में हिमालय में बारिश और बर्फबारी का समय बदल गया है। आज हिमालयी क्षेत्र की समूची जैव विविधता भी खतरे में हैं। इसके कई कारण हैं। हिमालय में बार-बार लगने वाली अनियंत्रित आग, जैव विविधता का बड़े पैमाने पर कम या लुप्त होना, तापमान बढ़ने से ग्लेशियरों का पिघलना, हिमालय के वनों से लगातार होता दोहन, कई बड़ी नदियों का सूखना आदि प्रमुख कारण हैं।

विकास नाम पर पहाड़ों का खोखला किया जाना, इसके अलावा खत्म होते भूजल स्रोत, ऊपर से मानव द्वारा फैलाया गया कचरा व प्रदूषण हिमालय के पर्यावरणीय सेहत के लिए खतरनाक हैं।विकास के नाम पर बड़ी-बड़ी इमारतों का निर्माण और सड़कों का चौड़ीकरण। विस्फोटकों के जरिए अंधाधुंध कटाई-छंटाई से पहाड़ इतने कमजोर हो गए हैं कि थोड़ी सी बारिश होने पर वे धंसने या गिरने लगते हैं।

खराब वन प्रबंधन और लोगों में जागरूकता की कमी भी हिमालयी पर्यावरण के खतरे का कारण हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से 50 से भी अधिक ग्लेशियर सिकुड़ रहे हैं। ग्लेशियरों को सिकुड़ने से बचाने के उपाय समय रहते ढूढ़ने होंगे। ग्लेशियरों के सिकुड़ने का सीधा प्रभाव हिमालयी वनस्पतियों व वहां रहने वाले जीव जंतुओं, वनों के साथ-साथ निचले हिमालयी क्षेत्रों में फसली पौधों तथा हिमालय क्षेत्र में रहने वाले लोगों पर पड़ेगा। इसके अलावा पूरा देश भी इसके प्रभाव से अछूता नहीं रहेगा।

हिमालय का बदलता पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी तंत्र हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए वायु, जल एवं अन्न की कमी का कारण हो सकता है। ग्लोबल वार्मिंग के कारण हिमालयी क्षेत्र की जैव विविधता खतरे में हैं।

पूरी दुनिया के सामने एक नया संकट पैदा होने वाला हैं जिसका कारण जलवायु परिवर्तन, ग्लेशियरों का पिघलना, वर्षा एवं बर्फबारी के समय चक्र में हो रहे परिवर्तन, समुद्र के तल की बढती ऊंचाई हैं। अगर हिमालय सुरक्षित नहीं रहेगा तो, हम और हमारी आने वाली पीढ़ियां भी सुरक्षित नहीं रह सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button