मेरठ

मेरठ: प्रत्याशियों का भविष्य कल मत पेटियों में हो जाएगा कैद, विक्टोरिया पार्क में फंसी बसें, क्रेन से हुईं रवाना

दस फरवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। मौसम खराब होने के कारण पोलिंग पार्टियों को रवाना होने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

दस फरवरी को होने जा रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। विधानसभा सीटों के लिए मेरठ में पांच पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। वहीं मुजफ्फरनगर जिले में छह विधानसभा सीटों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं है। मौसम खराब होने के कारण पोलिंग पार्टियों को रवाना होने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

दलदल हो जाने के कारण जहां मतदान कर्मियों को काफी दिक्कतें आईं, वहीं बसें भी क्रेन की सहायता से भी रवाना नहीं हो सकीं। ट्रैक्टर की सहायता से बड़ी मशक्कत के बाद कुछ ही बसों को रवाना किया जा सका।

पोलिंग पार्टियों को मेरठ में बारिश के कारण रवाना होने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। यहां तक कि बसों को रवाना करने के लिए क्रेन और ट्रैक्टर की सहायता लेनी पड़ी। मेरठ में विक्टोरिया पार्क, किठौर और हस्तिनापुर के लिए आईटीआई साकेत और गाजियाबाद के लिए कैलाश प्रकाश स्टेडियम से मतदान अधिकारी रवाना हुए। वहीं जिले में जनपद में 2962 मतदेय स्थल और 1172 मतदान केंद्र हैं।

विक्टोरिया पार्क में बारिश की संभावना को देखते हुए जर्मन हैंगर लगाया गया है। वहीं, पहली बार तीन स्थानों से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जा रहा है। मंगलवार देर रात बारिश होने के कारण तीनों ही स्थानों पर मैदान में दलदल हो गई, जिससे पोलिंग पार्टियों को रवाना होने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा। यहां तक कि कीचड़ हो जाने के कारण मेरठ में क्रेन की सहायता से बसों को रवाना करना पड़ा।

मेरठ में सुबह सात बजे से पोलिंग पार्टियों को रवाना करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। पांच विधानसभा सीटों के लिए विक्टोरिया पार्क, किठौर और हस्तिनापुर के लिए आईटीआई साकेत और गाजियाबाद के लिए कैलाश प्रकाश स्टेडियम से मतदान अधिकारी रवाना हुए। विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए मुजफ्फरनगर जिले में छह विधानसभा सीटों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना हो गईं है। शहर के कूकड़ा मंडी से पुरकाजी सुरक्षित सीट, चरथावल, बुढ़ाना, मीरापुर, खतौली, सदर के लिए कर्मचारी रवाना हुए।

मुजफ्फरनगर के डीएम चंद्रभूषण सिंह और एसएसपी अभिषेक यादव ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उधर, कई महिला कर्मचारी बच्चों के साथ भी यहां पहुंची थीं। ड्यूटी कटवाने के लिए मारामारी रही। मेरठ में जहां बसें पोलिंग पार्टियों को ले जाने के लिए अधिग्रहित की गई हैं। ऐसे में बसे न मिलने से भैसाली डिपो पर यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मतदान के लिए परिवहन विभाग ने करीब 600 बसों की व्यवस्था पोलिंग पार्टियों और पुलिस फोर्स को ले जाने के लिए की है। इसमें रोडवेज की करीब 200 अनुबंधित बसों का अधिग्रहण किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button