देशबड़ी खबरेंमेरठ

शामली के बुटराड़ा में हुआ हादसा, पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, कई मजदूरों की हुई मौत,

शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में पटाखा फैक्ट्री में सोमवार दोपहर को भीषण विस्फोट हो गया। इससे गांव में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में कई मजदूरों की मौत होने की सूचना है।

शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव बुटराड़ा में पटाखा फैक्ट्री में सोमवार दोपहर को भीषण विस्फोट हो गया। इससे गांव में हड़कंप मच गया। लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे में कई मजदूरों की मौत होने की सूचना है। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। बताया गया कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि काम कर रहे कई मजदूरों के शरीर के चिथड़े उड़ गए।

जानकारी के अनुसार आज बुटराड़ा गांव में एक पटाखा फैक्टरी में धमाके के साथ विस्फोट हो गया। विस्फोट की आवाज बहुत तेज थी।  भीषण विस्फोट होने से आसपास का क्षेत्र भी दहल गया। लोग तुरंत मौके की ओर दौड़े और जानकारी ली। ग्रामीणों ने पुलिस को विस्फोट की सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल विभाग की गाड़ियां भी पहुंच गई हैं।

पुलिस के अनुसार पटाखे बनाने के दौरान फैक्टरी में विस्फोट हुआ है। हादसे में कई मजदूरों की जान गई है।  जोरदार धमाके के साथ फैक्टरी का भवन क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में कई मजदूरों के मारे जाने की आशंका है।

बताया गया कि बुटराड़ा गांव निवासी रिजवान के पास फुलझड़ी बनाने का लाइसेंस है और वह लाइसेंस की आड़ में अवैधसोमवार दोपहर करीब 1:00 बजे उसकी फैक्टरी में कई मजदूर पटाखा बनाने में जुटे हुए थे। तभी अचानक भीषण विस्फोट हो गया। रूप से अन्य पटाखे बनाने का काम करता था। 

विस्फोट की आवाज आसपास के इलाकों में भी सुनाई दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो फैक्टरी में मलबा और पटाखे बिखरे पड़े थे। घायल अवस्था में पड़े मजदुरो को अस्पताल भिजवाया गया। अभी मरने वालो की पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचने वाले हैं।

पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू करा दिया है। पुलिस ने मजदूरों के शव मलबे में दबे होने की आशंका जताई है, उनकी तलाश की जा रही है। हालांकि फैक्टरी में सुबह से कितने मजदूर कार्य कर रहे थे इसके संबंध में भी पुलिस जानकारी कर रही है।

मृतकों के परिजनों को भी पुलिस ने सूचित कर दिया है। फैक्टरी में अचान विस्फोट की सूचना मिलते ही मजदूरों के परिजनों में कोहराम मच गया। वे मौके पर दौड़ पड़े। विस्फोट इतना भीषण था कि धमाके से फैक्टरी के आसपास के क्षेत्र में स्थित मकानों में भी दरारें आ गईं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button