देशविदेश

Gupta Brothers Arrested: सहारनपुर के गुप्ता बंधुओं पर ब्रिटेन भी लगा चुका है बैन, राशन की दुकान से निकलकर साउथ अफ्रीका में खड़ा किया साम्राज्य

एक बार फिर से सहारनपुर के गुप्ता बंधु चर्चा में हैं। महज 27 वर्षों में सैकड़ों करोड़ के साम्राज्य को स्थापित कर चुका गुप्ता परिवार राष्ट्रपति जैकब जुमा से नजदीकियों और सरकार में पूरी दखल रखने को लेकर पिछले कई वर्षों से सुर्खियों में है।

ब्रिटेन में भी सहारनपुर के गुप्ता बंधुओं पर बैन लगाया गया था। साउथ अफ्रीका के बाद ब्रिटेन की सरकार ने एक साल पूर्व गुप्ता बंधुओं पर पाबंदी लगा दी थी है। गुप्ता बंधुओं समेत कुल 22 लोगों पर यह पाबंदी लगाई गई थी। ब्रिटेन में प्रवेश तथा बैंकों में जमा रकम निकालने पर प्रतिबंध लगा था। पाबंदी के पीछे इन सभी पर दुनिया के सबसे गंभीर भष्टाचार प्रकरण में संलिप्तता का आरोप लगाया गया था। ताजा मामला यह है कि दो भाइयों अजय गुप्ता और अतुल गुप्ता को अबू धाबी में गिरफ्तार किया गया है।

इन सभी के ब्रिटेन में प्रवेश तथा बैंकों में जमा रकम निकालने पर प्रतिबंध लगाया गया था। दरअसल उद्योगपति बंधु अजय, अतुल और राजेश गुप्ता मूलत: सहारनपुर के रहने वाले हैं। इनके पिता शिवकुमार की सहारनपुर में राशन की दुकानें थीं। वह दिल्ली में खोली गई अपनी कंपनी से मसालों का निर्यात करते थे। उनकी दूसरी कंपनी टेलकम पाउडर में प्रयोग होने वाले सोपस्टोर पाउडर का वितरण करती थी। सहारनपुर के रानी बाजार में इनका पुश्तैनी मकान था। गुप्ता ब्रदर्स करीब 25 साल पहले सहारनपुर से कारोबार के लिए दक्षिण अफ्रीका गए। वहां जल्द ही गुप्ता बंधु दक्षिण अफ्रीका के शीर्ष पांच धनी लोगों में शुमार हो गए।

पूर्व राष्ट्रपति जैकब जुमा से उनकी बेहद नजदीकी थी। बाद में गुप्ता बंधुओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। दक्षिण अफ्रीका की नई सरकार अब उनके खिलाफ कई मामलों की जांच करा रही है। इसी के चलते हाल ही में दक्षिण अफ्रीका की सरकार ने इन पर पाबंदी लगाई है। सूत्रों के अनुसार अब सोमवार को ब्रिटेन ने भी इन पर पाबंदी लगा दी है। यह कदम नई वैश्विक भ्रष्टाचार निरोधक पाबंदी व्यवस्था के अंतर्गत ब्रिटेन ने उठाया है। दक्षिण अफ्रीका सरकार गुप्ता बंधुओं के अमेरिका, ब्रिटेन और सऊदी अरब के खातों से पैसा जब्त करने की कोशिश में है, ब्रिटेन में लगी पाबंदी को इससे भी जोड़कर देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button