खेल

आईपीएल पर सस्पेंस: BCCI का प्लान B तैयार, UAE नहीं साउथ अफ्रीका में होगा आईपीएल 2022

कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए BCCI IPL को लेकर प्लान B बना रहा है, केस बढ़ते रहे तो साउथ अफ्रीका में हो सकता है आईपीएल का 2022 सत्र, पड़ोसी मुल्क श्रीलंका भी है मेज़बानी का दावेदार।

बढ़ते हुए कोरोना प्रकोप को देखते BCCI इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर प्लान B बना रहा है। इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार अगर अप्रैल आने तक कोरोना के केस मे बढ़ोतरी कम नहीं हुई तो IPL-2022 का आयोजन साउथ अफ्रीका या श्रीलंका में हो सकता है। भारत में कोरोना के बढ़ते केस के कारण ही IPL के पिछले दो सत्रो का आयोजन UAE में किया गया था। IPL 2021 का पहला हाफ भारत में हुआ था, तो वहीँ सीजन का दूसरा हाफ UAE में खेला गया था।

साउथ अफ्रीका का नाम दावेदारी में सबसे ऊपर
साउथ अफ्रीका के समय से भारत 3 घंटा और 30 मिनट आगे है। अफ्रीका में शाम के 5 बजे गेम शुरू होता है, जिस समय भारत में शाम के 8.30 बज रहे होते हैं। इससे ब्रॉडकास्ट के टाइम पर भी फर्क नहीं पड़ेगा। BCCI के प्लान B में साउथ अफ्रीका का नाम इसलिए सबसे आगे है। BCCI के अधिकारी के अनुसार अफ्रीका बोर्ड ने इंडिया A और साउथ अफ्रीका A के बीच सीरीज का शानदार ढंग से आयोजन किया था। पूरी सीरीज के दौरान एक भी कोरोना के केस नहीं आया था। वहीं, जब से विराट कोहली की टीम अफ्रीका पहुंची है। अफ्रीकी बोर्ड ने उनके लिए सब कुछ बड़े अच्छे ढंग से व्यवस्थित किया है।

UAE क्यों नहीं लिस्ट में शामिल
BCCI के एक सूत्र ने बताया हैं कि, ‘पिछले दो साल से महामारी के चलते टूर्नामेंट UAE में कराना पड़ा। इस बार हम खाड़ी देश से बाहर टूर्नामेंट ले जाना चाहते हैं। हमे सिर्फ एक देश पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। इसलिए हमने और विकल्प तलाशने का फैसला किया है।

श्रीलंका भी दावेदार
IPL के 13वें सीजन को जब कोरोना के कारण स्थगित किया गया था। तब इसके बाद क्रिकेट श्रीलंका ने इस टूर्नामेंट की मेजबानी की पेशकश की थी। श्रीलंका ने लंका प्रीमियर लीग का पिछला सत्र बहुत ही शानदार ढंग से आयोजित किया था। ऐसे में BCCI इस बार श्रीलंका को बतौर विकल्प लेकर चला जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button