मनोरंजन

इस साल दिसंबर में अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा करने वाले हैं शादी? मुंबई में ही होगी शादी

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर काफी सालों से रिलेशनशिप में हैं। करीब 4 साल से 48 साल की मलाइका और 36 साल के अर्जुन कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अर्जुन और मलाइका ने शादी की तैयारी शुरू कर दी है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर काफी सालों से रिलेशनशिप में हैं। करीब 4 साल से 48 साल की मलाइका और 36 साल के अर्जुन कपूर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है। हाल ही में यह खबर आई है कि दोनों जल्द ही शादी करने वाले हैं। बॉलीवुड लाइफ की एक रिपोर्ट के मुताबिक दोनों एक्टर्स इस साल नवंबर या दिसंबर में शादी कर सकते हैं।

वेडिंग पार्टी भी देंगे दोनों 

अर्जुन और मलाइका ने शादी की तैयारी शुरू कर दी है। दोनों सिंपल वेडिंग चाहते हैं जिसमें सिर्फ परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। मुंबई में ही दोनों की शादी और दोनों वेडिंग पार्टी भी देंगे। ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी से पहले दोनों अपनी शादी को रजिस्टर करवाएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक, मलाइका की तरफ से उनके पेरेंट्स, बहन अमृता अरोड़ा और करीना कपूर गेस्ट लिस्ट में रहेंगी। वहीं, अर्जुन की तरफ से भी उनकी पूरी फैमिली शादी में शामिल होगी।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया पोस्ट

हालांकि, दोनों एक्टर्स की तरफ से इस बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है। लेकिन अर्जुन कपूर ने इसी बीच इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है जिसे पढ़कर ऐसा जाहिर हो रहा है कि वे अपनी शादी की खबर को लेकर ही बात कर रहे हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन ने लिखा, बहुत अच्छा लग रहा है यह देखकर कि मेरी लाइफ के बारे में बाकी सब को मुझसे ज्यादा पता है। अर्जुन का यह पोस्ट पढ़कर कयास लगाए जा रहे हैं कि शायद उनकी यह बात शादी की खबरों को लेकर ही है।

इंटरव्यू में की थी मलाइका ने शादी की बात

आपको बता दें कि मलाइका ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे दोनों अपने रिलेशनशिप का फ्यूचर देखते हैं। उन्होंने कहा था कि मेरे लिए अर्जुन कपूर सबसे सही इंसान हैं और हम अपने रिश्ते को एक नाम देना चाहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button