मनोरंजन

कभी स्मृति ईरानी की रील लाइफ बेटी बनी थीं मौनी रॉय, केंद्रीय मंत्री ने 17 साल पुराना किस्सा किया याद

17 साल पुराना किस्सा याद दिलाते हुए ऑनस्क्रीन मां रह चुकीं केंद्रीय मंत्री स्मृती ईरानी ने मौनी रॉय को दी शुभकामनाएं।

मौनी रॉय ने अपने करियर की शुरुआत 17 साल पहले ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ शो से की थी। जिसमें वो तुलसी का किरदार निभा रहीं स्मृति ईरानी की बेटी बनी थीं। तभी से दोनों के बीच अच्छा रिश्ता है।

मौनी रॉय कल सूरज नांबियार के साथ शादी के बंधन में बंध चुकी हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं। एक्ट्रेस के दोस्त और फैंस उन्हें ढेर सारी बधाईयां दे रहे हैं। इसी बीच मौनी रॉय की ऑनस्क्रीन मां रह चुकीं केंद्रीय मंत्री स्मृती ईरानी ने उन्हें 17 साल पुरानी कहानी याद दिलाते हुए शुभकामनाएं दी हैं।

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर मौनी की शादी की तस्वीर शेयर करते हुए स्मृति ईरानी ने लिखा, ‘ये लड़की 17 साल पहले मेरे जीवन में आई थी, लोगों ने उसे नौसिखिया कहा, लेकिन अपनी सूझबूझ से वह छा गईं। अपने जीवन में कई बातों को समझकर वह कामयाब हुई। जिन्होंने उन्हें परिवार और दोस्त के रूप में पाया,वह भाग्यशाली हैं। आज वह अपने नए जीवन की शुरुआत कर रही है। भगवान उनपर अपना कृपा बनाए रखें। मैं उनके सुख समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद देती हूं।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button