मेरठ

अब हैंडपंप संभालेंगे अवतार भड़ाना, रालोद में हुए शामिल,4 बार सांसद रहे भड़ाना जेवर सीट से लड़ेंगे चुनाव

अवतार भड़ाना भाजपा के टिकट पर मीरापुर से 2017 में विधायक बने थे, मंत्रालय नहीं मिलने के कारण उन्होंने पिछले साल भाजपा से किनारा कर लिया था।

4 बार सांसद रहे और भाजपा से मीरापुर के मौजूदा विधायक अवतार सिंह भड़ाना बुधवार को आरएलडी में शामिल हो गए। दिल्ली में रालोद मुखिया जंयत चौधरी के साथ मिलकर भाजपा नेता ने रालोद ज्वाइन की। इस विधानसभा चुनाव में अब वह गुर्जर बाहुल्य इलाके गौतमबुद्धनगर की जेवर सीट से चुनाव लड़ेंगे। स्वामी प्रसाद मौर्य के भाजपा छोड़ने के दूसरे दिन भाजपा को गुर्जर बिरादरी में बड़ा झटका लगा है। 10 फरवरी को वेस्ट यूपी में चुनाव हैं।पहले चरण के नामांकन की तिथियां नजदीक आते ही सियासी मैदान में उठापटक तेज हो गई है। मुजफ्फरनगर के मीरापुर से भाजपा के विधायक अवतार भड़ाना के रालोद में शामिल हो गए। गठबंधन के प्रत्याशी के तौर पर वह गौतमबुद्धनगर की जेवर विधानसभा सीट से टिकट मांग रहे हैं।
विधानसभा चुनाव की तैयारी होते ही पूर्व सांसद व भाजपा विधायक अवतार सिंह भड़ाना का गौतमबुद्धनगर में आना जाना बढ़ता गया। कई बार वह जेवर विधानसभा के गांवों में भी पहुंचे। जहां जाट व गुर्जर बिरादरी के लोगों के कार्यक्रम में भी शामिल हुए।

उन्होंने पहले ही साफ जाहिर कर दिया था की वह जेवर से चुनाव लड़ना चाहते हैं। पूर्व में इस सीट पर बसपा का दबदबा रहा। 2017 के चुनाव में भाजपा के धीरेंद्र सिंह ने पूर्व मंत्री वेदराम भाटी को हराया। गठबंधन के बाद अब बताया जा रहा है की नोएडा सपा व जेवर रालोद के खाते में जा रही है।

मीरापुर के विधायक अवतार भड़ाना लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय नहीं रहे। मंत्री पद नहीं मिलने के कारण वह नाराज चल रहे थे। पहले चर्चा थी कि वह इस बार उत्तराखंड़ की किसी सीट से चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। लेकिन सियासी गलियारों में नई चर्चा है।
रालोद नेतृत्व ने पहले चरण की पहली सूची को एन वक्त पर रोक लिया है। मंगलवार को 14 प्रत्याशियों की सूची जारी होनी थी। इनमें बागपत, मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद की कई सीटों के नाम फाइनल होने थे। कई नेताओं को कॉल कर दिल्ली बुलाया गया। पहले शाम पांच बजे सूची जारी करने की बात चली, लेकिन एन वक्त पर सूची रोक ली गई। आज रालोद पहली सूची जारी कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button