मेरठ

कृषि कानून खत्म होने के बाद आज मेरठ आएंगे नड्डा, मेरठ में आज भाजपा के चुनावी मिजाज को नई धार देंगे जेपी नड्डा

जेपी नड्डा मेरठ में बूथ अध्यक्षों के सम्मेलन के जरिए भांपेंगे पश्चिम की नब्ज।,25 हजार बूथ अध्यक्षों को वेस्ट UP फतेह के लिए समझाएंगे नया इलेक्शन प्लान

4 चरणों में 4 स्तरीय बैठक करेंगे नड्‌डा
नड्‌डा एक दिन में 4 अलग बैठकें करेंगे। सुभारती यूनिवर्सिटी में बूथ अध्यक्षों और होटल में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी। सुभारती यूनिवर्सिटी में सबसे पहले 3 मंडलों के 14 जिलों की 71 विधानसभा सीटों के 25 हजार बूथ अध्यक्षों के साथ चुनावी प्लान साझा किया जाएगा।

पश्चिमी उत्तर प्रदेश का राजनीतिक मिजाज हमेशा चढ़ा हुआ रहा है। 2014 लोकसभा चुनावों से पार्टी ने चुनावी गियर बदला, और बड़ी सफलता हासिल की। 2017 विस चुनावों में भी पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया। सपा-बसपा और रालोद के साथ आने के बावजूद भाजपा ने 2019 लोस चुनावों में बड़ी जीत दर्ज की। लेकिन किसान आंदोलन के बाद सपा-रालोद के साथ आने से पार्टी के लिए चुनौती बढ़ी है। संगठन की धार तेज करने के लिए भाजपा प्रदेशभर में बूथ अध्यक्षों के साथ सम्मेलन कर रही है। इससे पहले पश्चिम में जेवर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कैराना में मुख्यमंत्री योगी और सहारनपुर में गृहमंत्री अमित शाह की रैली हो चुकी है। पार्टी ने यहां का मिजाज भांपते हुए राष्ट्रवाद के साथ ज्वलंत मुद्दों की धार तेज की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button