मनोरंजन

कैंसर की बीमारी से जूझ रही हैं एक्ट्रेस किरण खेर, सिकंदर खेर बोले फाइटर हैं मां

कैंसर की बीमारी से जूझ रही हैं एक्ट्रेस किरण खेर, चल रहा है इलाज। उनके बेटे सिकंदर खेर ने एक्ट्रेस के स्वास्थ्य की जानकारी दी है। बोले फाइटर हैं मां।

सिकंदर ने बताया, ‘मेरी मां का इलाज शुरू हुआ था जब मैं उनसे काफी दूर था। एक्टर सिकंदर खेर प्रोजेक्टर ‘द मॉन्की मैन’ की शूटिंग  के दौरान इंडोनेशिया में थे,इसी दौरान उनहे उनकी मां किरण खेर के कैंसर की सूचना मिली थी।

‘द मॉन्की मैन’ उनके करियर में आने वाला एक शानदार मौका है और इसी दौरान उनकी मां किरण खेर भी कैंसर का इलाज करवा रही हैं।  हाल ही में सिकंदर ने अपनी मां के स्वास्थ्य, बीमारी से लड़ाई जानकारी दी। सिकंदर ने कहा हम सभी के लिए ये बहुत मुश्किल समय था। लेकिन मेरी मां एक फाइटर हैं और वह एक मजबूत महिला हैं। उनके लिए कैंसर एक छोटी सी चीज है जिसे वह कुछ ही समय में ठीक कर लेगी।

सिकंदर ने कहा ‘बहुत सारे लोग उन्हें प्यार करते हैं, यही चीजें हमारे परिवार को एक उम्मीद और सकारात्मक चीजें भेजता है। उन्होंने कैंसर को मुंहतोड़ जवाब दिया था, धीरे-धीरे ठीक भी हो रही है।

सिकंदर ने कहा ज्यादा मुश्किल हो गया था  ‘लॉकडाउन और कोविड-19 के दौरान मां से मिलना।  मैं उनके करीब नहीं जा रहा था। वापस घर लौटूंगा तो खुद को कुछ समय के लिए क्वारंटीन करूंगा और कुछ समय बाद उनसे मुलाकात भी करूंगा। मां धीरे-धीरे बीमारी से बाहर आ रही हैं और ठीक भी हो रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button