मनोरंजन

कॉमेडियन राेजी ओ’डोनेल द्वारा गलत परिचय देने पर प्रियंका चोपड़ा भड़कीं, बोलीं- नाम जानने के लिए गूगल करलो

हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने कॉमेडियन राेजी ओ’डोनेल को अपने बारे में गलत परिचय देने पर जमकर सुनाया है। प्रियंका चोपड़ा बोलीं- मेरा नाम गूगल करलो।

इन दिनों  प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर खूब चर्चाओं में बनी हुई हैं। दरअसल हाल ही में कॉमेडियन राेजी ओ’डोनेल ने प्रियंका से दीपक चोपड़ा की बेटी के रूप में कहने को लेकर एक वीडियो शेयर कार माफी मांगी थी।  वहीं इस वीडियो में रोजी ने प्रियंका को ‘निक जोनस’ की पत्नी’, ‘कोई चोपड़ा’ कहके बुलाया था। इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने ‘चोपड़ा पत्नी’ जैसे शब्दों का भी प्रयोग किया था। इसके बाद प्रियंका ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए रोजी की जमकर क्लास ली है।

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा है- ‘सभी को नमस्कार। कुछ विचार मैंने कभी भी खुद को इतनी गंभीरता से नहीं लिया कि हर कोई ये जाने कि मैं कौन हूं, या मैंने अब तक क्या काम किया है। लेकिन अगर आप निजी मुठभेड़ के लिए सार्वजनिक माफी मांगना चाहते हैं। तो मुझे लगता है कि आपको पहले कुछ समय निकालकर मेरा नाम गूगल करन लेना चाहिए या फिर सीधे मुझ तक पहुंचने का प्रयास करना चाहिए’। वो आगे लिखा ‘हम सभी अपने-अपने अद्वितीय व्यक्तित्व के लिए सम्मान के पात्र हैं और विशेष रूप से ‘कोई’ या ‘पत्नी’ के रूप में संदर्भित नहीं हैं। अगर हम अपने मतभेदों का प्रामाणिक तरीके से सम्मान करना सीख सकते हैं, तो जिस दुनिया में हम अपने बच्चों की परवरिश करते हैं, वो अद्भुत होगी’।

अभिनेत्री ने ये भी लिखा है कि ‘इसके अलावा पीएस – जैसा कि मैंने पहले कहा है, सभी चोपड़ा महान दीपक से संबंधित नहीं हैं, जैसे सभी स्मिथ महान विल स्मिथ से संबंधित नहीं हैं’।

बता दें, इससे पहले ओ’डॉनेल ने इस घटना को याद करते हुए लिखा था ‘मुझे बेहद शर्मिंदगी महसूस हुई। क्या आपको नहीं लगता कि निक जोनस की शादी दीपक चोपड़ा की बेटी से हुई थी? क्या मैं अकेली हूं, जिसने ऐसा सोचा था? उन्होंने आगे कहा था ‘निक जोनास से मैं माफी मांगती हूं और चोपड़ा की पत्नी से भी मैं माफी मांगती हूं’।

वहीं उन लोगों के कमेंट को देखते हुए, जो ये सोच रहे थे कि क्या प्रियंका, ओ’डॉनेल उनके प्रति असभ्य रही थीं। इस बारे में उन्होंने एक और वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था ‘तो मैं कमेंट्स को पढ़ रही हूं और लोगों ने सोचा कि वो मेरे साथ असभ्य थी, वो असभ्य नहीं थी ये बस सिर्फ अजीब था। मुझे यकीन है कि वो इससे बीमार हो जाती हैं। उसका नाम प्रियंका चोपड़ा है। वो एक बहुत फेमस अभिनेत्री हैं, वो निक जोनास से अधिक फेमस है। मैं सिर्फ उनसे और उन सभी से माफी मांगना चाहती हूं, जिन्होंने सोचा कि ये मेरे लिए सही नहीं है’।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button