देशबड़ी खबरें

कोविड-19 से हुई 343 मरीजों की मौत, एक दिन में कोविड-19 के 7,974 नए मामले आए सामने

एक दिन में कोविड-19 के 7,974 नए मामले आए सामने। भारत देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,47,18,602 हो गई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या 87,245 हो गई है।

एक दिन में कोविड-19 के 7,974 नए मामले आए सामने। भारत देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,47,18,602 हो गई। उपचाराधीन मरीजों की संख्या 87,245 हो गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह 8 बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में मृतक संख्या बढ़कर 4,76,478 हो गई।

देश में 49 दिन से कोविड-19 के 15 हजार से कम मामले सामने आ रहे हैं। देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 87,245 और संक्रमण के कुल मामलों का 0.25 प्रतिशत है। मार्च 2020 के बाद से यह दर सबसे कम है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.38 प्रतिशत है।

पिछले साल देश में 7 अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और 5 सितंबर को 40 लाख से अधिक संक्रमितों की संख्या थी। वहीं 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख संक्रमण के मामले हो गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button