खेल

खलील के लिए मुंबई ने 5.25 करोड़ की सबसे बड़ी बोली लगाई,नीलामी में चारू शर्मा से हुई बड़ी गलती, चारु शर्मा दिल्ली का नाम लेते रहे और प्लेयर वहीं चला गया

आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन में चारू शर्मा ने मुंबई की बजाय दिल्ली को खलील अहमद को बेच दिया। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें चारू की गलती साफ दिख रही है।

IPL 2022 का मेगा ऑक्शन खत्म हो गया है। सभी 10 टीमों ने अपनी-अपनी टीम बना ली है। 12 और 13 फरवरी को हुए ऑक्शन के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में ऑक्शन के होस्ट चारू शर्मा से बड़ी गलती होती नजर आ रही है। उन्हें भारतीय तेज गेंदबाज खलील अहमद को मुंबई इंडियंस को बेचना था, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स को सोल्ड कर दिया। मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की ताक में थी।
आईपीएल ऑक्शन 2022 में ह्यू एडमीड्स को नीलामीकर्ता के रूप में शामिल किया गया था, लेकिन कुछ खिलाड़ियों की नीलामी कराने के बाद ही वे बेहोश होकर गिर गए थे। इसके बाद आनन-फानन में चारू शर्मा को बुलाया गया था और उन्होंने बाकी खिलाड़ियों की नीलामी कराई। चारू नीलामी के लिए बिलकुल तैयार नहीं थे और उनसे गलती होने की संभावना बहुत ज्यादा थी। नीलामी के दौरान हुआ भी ऐसा ही। चारू ने खलील अहमद को 5.25 करोड़ में दिल्ली कैपिटल्स को बेच दिया, जबकि इस कीमत पर उन्हें मुंबई की टीम में जाना चाहिए था। मुंबई ने अब तक कोई बयान नहीं दिया
सबसे हैरानी वाली बात ये है कि जब ये वाकया हुआ तब मुंबई और दिल्ली में से किसी फ्रेंचाइजी की ओर से कुछ नहीं कहा गया। ऐसा लगा जैसे मुंबई इंडियंस खुद की लगाई बोली शायद भूल गई हो। अभी तक मुंबई की ओर से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है
IPL मेगा ऑक्शन के पहले दिन बड़ी घटना हो गई थी। ऑक्शनर ह्यूज एडमीड्स अचानक बेहोश होकर गिर पड़े थे। इसके बाद ब्रिटेन के रहने वाले ह्यूज को मेडिकल चेकअप के लिए ले जाया गया था। इस घटना के बाद ऑक्शन को तुरंत रोक दिया गया था। बाद में ह्यूज एडमीड्स की जगह चारू शर्मा ने एंकरिंग की थी। यह घटना तब हुई जब वे श्रीलंका के लेग स्पिनर वानिंदु हसरंगा की बोली लगा रहे थे।
चारू की गलती का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि चारू की गलती के चलते मुंबई इंडियंस को नुकसान हुआ है। इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दो रहे हैं।

खलील की बेस प्राइस 50 लाख रुपए थी। वीडियो में आप देख सकते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स ने पहले 5 करोड़ की बोली लगाई फिर मुंबई इंडियंस ने 5.25 करोड़ की बोली लगाई। इसके बाद चारु शर्मा ने पहले तो दिल्ली कैपिटल्स से 5.50 करोड़ की बोली लगाने को कहा, लेकिन यहीं उनसे बहुत बड़ी भूल हो गई। चारु ने मुंबई की नीलामी रकम को दिल्ली कैपिटल्स की बोली बता दिया और आखिरी वक्त तक वे यही बोलते रहे। इसके चलते हुआ ये कि नीलामी की सबड़े बड़ी रकम तो मुंबई ने लगाई थी, पर चारु के गलत ऐलान के चलते खलील दिल्ली की टीम में चले गए।भारत के तेज गेंदबाज खलील अहमद को खरीदने के लिए मुंबई और दिल्ली के बीच रेस चल रही थी। मुंबई इंडियंस ने खलील पर 5.25 करोड़ की बोली लगाई थी। इसके बाद चारू ने दिल्ली से पूछा कि क्या वह 5.50 करोड़ की बोली लगाना चाहेंगे। दिल्ली के किरण कुमार ग्रांधी ने पहले बोली लगाने के लिए पैडल उठाया, लेकिन तुरत उसे नीचे कर लिया। यहीं पर चारू भूल गए कि मुंबई ने खलील पर कितनी बोली लगाई है। यहां से उन्होंने यह बोलना शुरू कर दिया कि दिल्ली ने खलील पर 5.25 करोड़ की बोली लगाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button