बिज़नेस

गौतम अडानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर इंसान ,मुकेश अंबानी को छोड़ा पीछे

अभी एक दिन पहले ही रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी एशिया के सबसे बड़े अमीर होने का गौरव दोबारा हासिल की थी, लेकिन एक बार फिर उन्हें अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी ने पछाड़ दिया है। अब वह भारत ही नहीं बल्कि एशिया के सबसे बड़े अरबपति हैं।

दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में बुधवार को कुछ दिन पहले एशिया और भारत के सबसे बड़े अरबपति मुकेश अंबानी को पछाड़ने वाले अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी को अंबानी ने पीछे छोड़ दिया था। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक गुरुवार को अडानी की संपत्ति में 2.1 अरब डॉलर का इजाफा हुआ और वह एक बार फिर से एशिया के सबसे बड़े अरबपति बन गए
“अडाणी समूह के मुखिया गौतम अडाणी ने रिलायंस समूह के मुकेश अंबानी को फिर पछाड़ दिया है। एक दिन पहले अंबानी ने एशिया के सबसे अमीर का ताज फिर हासिल किया था,अमेरिकी शेयर बाजारों में गुरुवार को हुई गिरावट की वजह से टॉप-10 अरबपतियों में से अडानी की छोड़ सबकी संपत्ति में गिरावट दर्ज की गई। एलन मस्क को 6.7 अरब डॉलर की चमत लगी और 249.4 अरब डॉलर के नेटवर्थ के साथ वह अब भी पहले पायदान पर हैं। दूसरे नंबर पर काबिज बर्रनार्ड अर्नाल्ट की संपत्ति 2.9 अरब डॉलर घट कर 194.2 अरब डॉलर ही रह गई है। तीसरे नंब पर जेफ बेजोस हैं, इनकी संपत्ति भी 2.2 अरब डॉलर कम होकर 184.9 अरब डॉलर रह गई है।”
लेकिन अडाणी फिर उनसे आगे निकल गए। अंबानी-अडाणी के बीच भारत के नंबर-1 अरबपति की होड़ भी पिछले हफ्ते से जारी है। फोर्ब्स रियल टाइम बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक गुरुवार को अडाणी की संपत्ति में 2.1 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। इसके साथ ही अडाणी एक बार फिर एशिया के सबसे बड़े अरबपति बन गए। जबकि बुधवार को भारत के सबसे बड़े अरबपति मुकेश अंबानी ने अडाणी को पीछे छोड़ दिया था।दुनिया के टॉप 10 अमीरों की लिस्ट में अब अडानी फिर से 91.2 अरब डॉल के नेटवर्थ के साथ 10वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, मुकेश अंबानी 91.0 अरब डॉलर के साथ 11वें स्थान पर हैं। बता दें 3 फरवरी को मार्क जुकरबर्ग के नेट वर्थ में 29 अरब डॉलर की सेंध लगी थी।
मेटा प्लेटफॉर्म्स इंक के स्टॉक ने एक दिन में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की तो वहीं मुकेश अंबानी की संपत्ति भी पिछले गुरुवार को 1.2 अरब डॉलर कम हो गई। इससे अडानी को फायदा हुआ और वह 12वें स्थान से 10वें पर पहुंच गए। वहीं, जुकरबर्ग टॉप-10 से बाहर हो गए हैं। आज वह 81.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ 13वें स्थान पर हैं।इस कारण जुकरबर्ग दुनिया के शीर्ष-10 अमीरों की सूची से बाहर हो गए। अभी वह 81.4 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के रईसों में 13वें स्थान पर हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button