देशराजनीति

चुनाव प्रचार का आज आखिरी दिन,उत्तराखंड में PM मोदी और प्रियंका गांधी होंगी आमने-सामने ,कांग्रेस की जीत के लिए प्रियंका गांधी आज लगाएंगी पूरी ताकत ,जानें- चुनावी कार्यक्रम

चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय कांग्रेस प्रत्याशी भुवन चंद्र कापड़ी के लिए प्रचार करेंगी. प्रियंका गांधी प्रदेश भर में कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ जनसभा को भी संबोधित करेंगी

कांग्रेस की तरफ से जहां प्रियंका गांधी आज उत्तराखंड में होंगी, वहीं बीजेपी की तरफ से स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी होंगे. प्रधानमंत्री आज यूपी में भी एक जनसभा को संबोधित करेंगे. वहां भी दूसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ भी सहारनपुर और अमरोहा में जनसभा करेंगे.चुनाव प्रचार का आज अंतिम दिन है। कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज उत्तराखंड में कई जनसभाएं कर कांग्रेस की जीत के लिए पूरी ताकत लगाएंगी। प्रियंका गांधी शनिवार को खटीमा में जनसभा को संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी राधा स्वामी सत्संग के मैदान में सुबह साढ़े दस बजे हेलीकॉप्टर से उतरेंगी।

उसके बाद कार से शहीद स्थल पहुंचकर उत्तराखंड के शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगी। यहां से थारु राजकीय इंटर कॉलेज मैदान में कांग्रेस प्रत्याशी भुवन कापड़ी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 11 बजे थारु राइंका पहुंचेंगी। ब्लॉक अध्यक्ष उमेश राठौर बॉबी ने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।
शनिवार (12 फरवरी) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली का कार्यक्रम
13.30 बजे – रुद्रपुर, उत्तराखंड
15.30 बजे – कन्नौज, उत्तर प्रदेश.

प्रियंका गांधी का उत्तराखंड में चुनाव प्रचार का कार्यक्रम

11:45 बजे- खटीमा में जनसभा को संबोधित करेंगी
01:00 बजे- हल्द्वानी में जनसभा को संबोधित करेंगी.
02:30 बजे- श्रीनगर में जनसभा को संबोधित करेंगी.
कांग्रेस पार्टी ने भी चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अपने स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारा है। महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी खटीमा, हल्द्वानी और श्रीनगर गढ़वाल में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगी। इसके अलावा राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट कोटद्वार, यमकेश्वर और नरेंद्रनगर में सभाएं करेंगे। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन प्रियंका गांधी वाड्रा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय कांग्रेस प्रत्याशी भुवन चंद्र कापड़ी के लिए प्रचार करेंगी. प्रियंका गांधी की जनसभा में प्रदेश में कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेता भी साथ होंगे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button