मेरठ

जन्माष्टमी पर्व को लेकर पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर: संतोष कुमार

बहसूमा। जन्माष्टमी पर्व के दौरान पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर है। जन्माष्टमी पर्व को लेकर मंदिरों में तैयारियां जारी है। इस दौरान बहसूमा पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर है। बहसूमा थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बुधवार को पुलिस बल के साथ क्षेत्र के मंदिरों का निरीक्षण किया।

बहसूमा। जन्माष्टमी पर्व के दौरान पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर है। जन्माष्टमी पर्व को लेकर मंदिरों में तैयारियां जारी है। इस दौरान बहसूमा पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर है। बहसूमा थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बुधवार को पुलिस बल के साथ क्षेत्र के मंदिरों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि जन्माष्टमी पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस का प्लान पूरी तरह से तैयार है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए न केवल पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात है। बल्कि पुलिस की तीसरी आंख की भी असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर है। उनका कहना है कि शांति भंग करने वाले व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा ऐसे आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी उन्होंने कहा कि जन्माष्टमी पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन की तीसरी आंख लगातार क्षेत्र व मंदिरों पर अपनी निगाह बनाए हुए हैं। जन्माष्टमी पर्व के दौरान विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। सभी मंदिरों के आसपास सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी गश्त करते रहेंगे साथ ही लगातार पेट्रोलिंग भी की जा रही है।निरिक्षण के दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार, रामराज चौकी इंचार्ज शीशपाल सिंह, कांस्टेबल राजीव मलिक,लाखन सिंह,हेड कांस्टेबल कुलदीप कुमार, योगेंद्र कुमार आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button