मनोरंजन

जानिए कौन होगा एक्ट्रेस रेखा की करोड़ की संपत्ति का वारिस, 400 करोड़ की है संपत्ति

एक्ट्रेस रेखा ने अपनी जिंदगी में बहुत दौलत और शौहरत कमाई है। रेखा के पास रिपोर्ट्स के मुताबिक 400 करोड़ की संपत्ति है। सवाल यह उठता है कि उनकी संपत्ति पर किसका अधिकार होगा।

आज भी बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा के लाखों चाहने वाले हैं। 67 साल की उम्र में भी रेखा खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी एक्ट्रेसेस को टक्कर दे सकती हैं। रेखा ना केवल अपनी फिल्मों, बल्कि अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं। वैसे तो रेखा का नाम कई बड़ी हस्तियों के साथ जुड़ चुका है। लेकिन अमिताभ बच्चन और रेखा की प्रेम कहानी आज भी लोगों की जुबां पर रहती है। कहा जाता है कि रेखा आज भी अमिताभ को प्यार करती हैं। लेकिन दोनों एक ना हो सके।

शायद यही वजह है कि 67 साल की उम्र में भी वे कुंवारी हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में यह ख़्याल आता है कि उनकी करोड़ों की संपत्ति का वारिस कौन होगा। रेखा ने अपनी जिंदगी में बहुत दौलत और शौहरत कमाई है।   रिपोर्ट्स के मुताबिक रेखा के पास 400 करोड़ की संपत्ति है। लेकिन ना तो उनका कोई जीवनसाथी है और ना ही कोई संतान। ऐसे में सवाल यह उठता है कि उनकी संपत्ति पर किसका अधिकार होगा। खबरों की मानें तो रेखा के बाद उनकी पूरी प्रॉपर्टी उनकी सेक्रेट्री फरजाना को दी जाएगी।

बता दें कि पिछले 32 सालों से उनकी सेक्रेट्री फरजाना रेखा के साथ हैं। वे रेखा के हर सुख-दुख में रेखा के साथ उनकी परछाईं बनकर खड़ी रहती हैं। रेखा अपनी सेक्रेट्री के बेहद करीब हैं। इतना ही नहीं, रेखा उन्हें अपने बेटे की तरह मानती हैं। यही वजह है कि रेखा अपनी संपत्ति का वारिस अपनी सेक्रेट्री फरजाना को बना सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button