देश

जीवी मावलंकर शूटिंग में शगुन चपराणा को कांस्य पदक

बहसूमा। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हुई 32 वी ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैम्पियनशिप में बहसूमा शगुन चपराना ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जिसका सोमवार को बहसूमा पहुंचने पर कस्बा वासियों व क्षेत्र वासियों ने जोरदार स्वागत किया। शगुन चपराणा की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है।

बहसूमा। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में हुई 32 वी ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैम्पियनशिप में बहसूमा शगुन चपराना ने कांस्य पदक प्राप्त किया। जिसका सोमवार को बहसूमा पहुंचने पर कस्बा वासियों व क्षेत्र वासियों ने जोरदार स्वागत किया। शगुन चपराणा की इस उपलब्धि पर परिवार में खुशी का माहौल है।बता दें कि शगुन चपराणा का खेलों इंडिया के लिए चयन हुआ था।मेरठ स्थित सुभारती विश्वविद्यालय में शनिवार को संपन्न हुई ऑल इंडिया विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में 10 मीटर एयर पिस्टल शूटिंग में भी जीत हासिल की थी।वहीं आसनसोल पश्चिम बंगाल में नो से सोलह सितंबर तक आयोजित 32 वी ऑल इंडिया जीवी मावलंकर शूटिंग चैम्पियनशिप में कांस्य पदक प्राप्त किया। सोमवार को शगुन चपराणा का बहसूमा पहुंचने पर कस्बावासियों वह क्षेत्रवासियों ने फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया। शगुन चपराणा ने कक्षा इंटर श्री मनफूल सिंह कन्या इंटर कॉलेज से पास की थी। कॉलेज प्रबंधन ब्रह्मचारी सिंह ने बताया कि शगुन चपराणा की पढ़ाई के साथ खेलों में भी अच्छी रूचि थी। ब्रह्मचारी सिंह ने शगुन चपराणा के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button