देश

झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, गर्मी से मिली राहत, कस्बे व देहात में व्यवस्थाओं की खुली पोल, रास्तों पर हुआ जलभराव

बहसूमा। बहसूमा क्षेत्र में गर्मी के बीच हवा का रूख बदलते ही मौसम का मिजाज भी बदल गया। शुक्रवार सुबह बारिश होने लगी। जिसमें लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम भी सुहाना हो गया। लेकिन कस्बे व देहात क्षेत्र में जलभराव से लोगों की दिक्कत बढ़ गई।तीन दिन से गर्मी का सितम फिर बढ़ गया था। तापमान भी बढ़ रहा था।आधी रात के बाद आसमान में उमड़ उमड़ कर बादल छाए और सुबह सवेरे झमाझम बारिश होने लगी।

बहसूमा। बहसूमा क्षेत्र में गर्मी के बीच हवा का रूख बदलते ही मौसम का मिजाज भी बदल गया। शुक्रवार सुबह बारिश होने लगी। जिसमें लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम भी सुहाना हो गया। लेकिन कस्बे व देहात क्षेत्र में जलभराव से लोगों की दिक्कत बढ़ गई।तीन दिन से गर्मी का सितम फिर बढ़ गया था। तापमान भी बढ़ रहा था।आधी रात के बाद आसमान में उमड़ उमड़ कर बादल छाए और सुबह सवेरे झमाझम बारिश होने लगी। मौसम सुहाना हो गया और गर्मी से राहत मिली। तापमान भी नीचे खिसक गया। किसानों ने भी राहत महसूस की। गांव मौडकला में नालियों की सफाई न होने की वजह से जलभराव हो गया। नालियों की गंदगी रास्तों पर जमा हो गई।जिसकी वजह से लोगों को रास्ते से निकलने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।बता दें कि पिछले कुछ दिनों से गर्मी का सितम जारी था। किसान भी बादलों के बरसने का इंतजार कर रहे थे। शुक्रवार सुबह हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया और गर्मी से राहत मिली। बरसात से गांव मौडकला में कई जगह जलभराव हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button