देशबड़ी खबरें

झारखंड के देवघर में रोपवे हादसाः 12 ट्रालियों में 48 लोगों के फंसे होने की मिली सूचना, 8 लोगों को सुरक्षित निकाला गया बाहर

झारखंड के देवघर जिले में बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पास त्रिकुट पहाड़ी पर 12 रोपवे ट्रॉली आपस में टकरा गईं। भारतीय वायुसेना ने रोपवे में फंसे लोगों को निकालने का जिम्मा उठाया है। 8 लोगों को सुरक्षित निकाला भी जा चुका है।

झारखंड के देवघर जिले में बाबा बैद्यनाथ मंदिर के पास त्रिकुट पहाड़ी पर 12 रोपवे ट्रॉली आपस में टकरा गईं। भारतीय वायुसेना ने रोपवे में फंसे लोगों को निकालने का जिम्मा उठाया है। 8 लोगों को सुरक्षित निकाला भी जा चुका है।  प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रोपवे में फंसे लोगों को वायुसेना के हेलीकॉप्टर की मदद से राशन पानी मुहैया कराया गया।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, आईटीबीपी के पीआरओ विवेक पांड ने बताया कि 12 ट्रालियों में 48 लोगों के फंसे होने की हमें सूचना मिली थी। थोड़ी देर पहले 60 फीट नीचे वाली ट्राली से 4 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एक अन्य ट्राली से भी 4 लोगों को निकाला है। कुल 8 लोग निकाले गए हैं।

उन्होंने बताया कि रोपवे में बाकी के फंसे 40 लोगों को निकालने के लिए ऑपरेशन जारी है। उन्हें खाना भी पहुंचाया जा रहा है। सेना, एनडीआरएफ, वायुसेना, स्थानीय पुलिस और प्रशासन के द्वारा बचाव अभियान चलाया जा रहा है। आज देर शाम तक शायद हम सभी लोगों को सुरक्षित ट्रालियों से बाहल निकाल लें। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, रोपवे में तय ट्रालियों से ज्यादा 3 ट्रालियां लगाई गई थीं।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बताया कि एनडीआरएफ, भारतीय वायुसेना और गरुड कमांडो के द्वारा सहायता ली जा रही है। जिन्होंने उस रोपवे को बनाया था उनकी टीम भी वहां पहुंच गई है। बचाव के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं। चीज़ों पर हम लोगों की नज़र हैं। आपको बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रोपवे हादसे की जानकारी ली है और बचाव अभियान पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button