देश

ठंड से ठिठुरी दिल्ली, दिल्ली में पारा पहुंचा 3.2 डिग्री के पास,आज के लिए यलो अलर्ट

पहाड़ों हो रही बर्फबारी के बीच उत्तर भारत में इन दिनों कड़ाके की सर्दी पर रही है। दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत इस समय भीषण शीतलहर से ठिठुर रहा है। मैदानों में तापमान में बड़ी गिरावट हो रही है। पहाड़ों में बर्फबारी और उत्तर-पश्चिम इलाकों से आने वाली हवाओं की वजह से लोगों को ठिठुरन और शीतलहर महसूस हो रही है।

उत्तर-पश्चिम दिशा से आ रही सर्द हवाओं के कारण दिल्ली में रविवार का दिन इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड हुआ है। कड़ाके की ठंड के बीच न्यूनतम पारा 4.6 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जो कि सामान्य से तीन कम रहा। शीतलहर की संभावना को देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों से बेवजह घर से न निकलने की सलाह भी जारी की है। वहीं, अधिकतम तापमान भी सामान्य से तीन कम 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों तक पंजाब से लेकर राजस्थान के इलाके शीतलहर की चपेट में रहेंगे।
उत्तर भारत में हिमाचल से लेकर उत्तराखंड के पहाड़ों में लगातार बर्फबारी हो रही है। उत्तराखंड में हाड़ कंपाने वाली ठंड का दौर जारी है। प्रदेश के अधिक ऊंचाई वाले हिस्सों में कई जगह प्राकृतिक जलस्त्रोत जम गए हैं।

केदारनाथ व मुक्तेश्वर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चले जाने से नलों व तालाब का पानी जम गया। , लेक‍िन उत्‍तर भारत के कई शहरों को 20 द‍िसंबर के बाद से शीतलहर से थोड़ी राहत म‍िलनी शुरू हो जाएगी. मौसम व‍िभाग के मुताबिक पश्‍च‍िम व पूर्वी उत्‍तर प्रदेश, जम्‍मू कश्‍मीर और ह‍िमाचल में 20 द‍िसंबर यानी मंगलवार को शीतलहर चलने की संभावना बेहद कम है, वहीं पंजाब, हर‍ियाणा, द‍िल्‍ली और राजस्‍थान के लोगों को 21 द‍िसंबर के बाद ही शीतलहर से राहत म‍िलेगी. यमुनोत्री धाम में उद्गम स्थान में यमुना नदी जम गयी है। यह पहली बार होगा जब बिना बारिश और बर्फबारी के यमुनोत्री धाम में अधिकतम तापमान -3 डिग्री और न्यूनतम तापमान -10 डिग्री तक पहुंच गया हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button