मेरठ

डीपीएम पब्लिक स्कूल बहसूमा में योगाभ्यास कार्यक्रम कराया

डीपीएम पब्लिक स्कूल बहसूमा में आज 'सहज योग' संस्था के द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम कराया गया। सहज योग 1970 में निर्मला श्रीवास्तव द्वारा स्थापित एक संस्था है। निर्मला श्रीवास्तव को श्री माताजी निर्मला देवी के रूप में जाना जाता है।

बहसूमा। डीपीएम पब्लिक स्कूल बहसूमा में आज ‘सहज योग’ संस्था के द्वारा योगाभ्यास कार्यक्रम कराया गया। सहज योग 1970 में निर्मला श्रीवास्तव द्वारा स्थापित एक संस्था है। निर्मला श्रीवास्तव को श्री माताजी निर्मला देवी के रूप में जाना जाता है। योगाभ्यास कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय सचिव जगदीश त्यागी ने अपने वक्तव्य में कहा कि सहज योग माताजी निर्मला देवी के द्वारा संसार को दिया गया एक अनमोल वरदान है। जो मानव मात्र के लिए है। इसमें धर्म, जाति, रंग, देश आदि का कोई बंधन या भेदभाव नहीं है। आज यह विश्व के डेढ़ सौ से अधिक देशों में फैला हुआ है।
सहज योग संस्था के यागाचार्य ने कहा कि यह आत्म साक्षात्कारी मनुष्य का संपूर्ण संरक्षण ईश्वर की सर्व व्यापी शक्ति करती है। कुंडलिनी जागृत होने पर मानव असाध्य रोगों, व्यसनों एवं मानसिक विकारों आदि से मुक्ति पा जाता है। चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में सहज योग को दिल्ली सरकार एवं दिल्ली विश्वविद्यालय ने अध्ययन के विषय के रूप में स्वीकार किया है।
कार्यक्रम के पश्चात प्रधानाचार्य जिया जैदी ने कहा कि सहज योग का उद्देश्य उद्धार करना है। इसके साथ-साथ यह सर्वांगीण विकास करता है। शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, भावनात्मक, पारिवारिक, सामाजिक, आर्थिक एवं सबसे जरूरी आध्यात्मिक उत्थान हेतु सहयोग आवश्यक है।
इस मौके पर विद्यालय कोऑर्डिनेटर अनुज त्यागी, गौरव यादव, गुलाब सिंह, मुकुल त्यागी, हरनीत कौर, अलका गुप्ता, अमित गौतम, विशाल लोमेश, सचिन, तनवीर, सुब्रत चटर्जी, पारुल आदि अध्यापक मौजूद रहे।

तहसील प्रभारी – प्रवीण उपाध्याय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button