मेरठ

डीपीएम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल में छात्र छात्राओं के लिए मैंगो पार्टी का आयोजन

बहसूमा। नगर के समीप स्थित डीपीएम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल बहसूमा में आज नर्सरी विंग के छात्र छात्राओं के लिए मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने उत्साह एवं आनंद पूर्वक आम का स्वाद चखा।

बहसूमा। नगर के समीप स्थित डीपीएम सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल बहसूमा में आज नर्सरी विंग के छात्र छात्राओं के लिए मैंगो पार्टी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने उत्साह एवं आनंद पूर्वक आम का स्वाद चखा। आम एक ऐसा फल है जिसे सभी लोग बड़े चाव से खाते हैं। पार्टी का शुभारंभ विद्यालय सचिव जगदीश त्यागी व प्रधानाचार्य जिया जैदी ने बच्चों को आम देकर किया। उन्होंने बच्चों को आम का परिचय कराते हुए इसके महत्व तथा उपयोगिता के बारे में बताया। इस अवसर पर कुछ बच्चे आम का रूप धारण करके आए। कुछ बच्चे चार्ट पेपर पर आम का चित्र बनाकर लाए। बच्चों ने आम से संबंधित कविता पाठ भी किया। बच्चों को साफ सफाई के साथ आम को खाने के विषय में भी जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया कि आम सभी फलों का राजा होता है। यह हरे पीले और लाल रंग का होता है तथा खाने में मीठा और स्वादिष्ट होता है। आम से फ्रूटी, अचार, चटनी, आम रस, और आम पना भी बनाया जाता है। नर्सरी कक्षा की अपेक्षा, देवांश, एलकेजी की आयुषी, तैमूर तथा यूकेजी के अनमोल त्यागी, तन्वी, अवनी, भव्य आदि ने सुंदर कविता पाठ भी किया।
इस अवसर पर विद्यालय कोऑर्डिनेटर अनुज त्यागी, रेनू चौधरी, ममता शर्मा, विनीता त्यागी, पूर्णिमा शर्मा, मुकुल त्यागी, अलका गुप्ता, मंजू तोमर आदि अध्यापक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button