मेरठ

पहली बार आदिवासी महिला के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर जश्न मनाया

बहसूमा। क्षेत्र के गांव सैफपुर फिरोजपुर रामराज में पहली बार आदिवासी महिला के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर रामराज में व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक मोनू बंसल उर्फ रोहित बंसल के आवास पर व्यापारियों द्वारा मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया।

बहसूमा। क्षेत्र के गांव सैफपुर फिरोजपुर रामराज में पहली बार आदिवासी महिला के राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर रामराज में व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक मोनू बंसल उर्फ रोहित बंसल के आवास पर व्यापारियों द्वारा मिठाई बांटकर जश्न मनाया गया। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा अनुसूचित जनजाति आदिवासी महिला श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाए जाने पर रामराज के व्यापारियों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रोहित बंसल ने श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र पति द्रोपदी मुर्मू का का संघर्षपूर्ण जीवन व्यतीत हुआ है। व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक रोहित बंसल को हस्तिनापुर मंडल का संयोजक बनाया गया। उन्होंने बताया पूरे हस्तिनापुर मंडल में 24 तारीख तक बड़े हर्षोल्लास के साथ हमारे नए राष्ट्रपति बनने पर जश्न मनाया जाएगा। व सभी व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा देश के इतिहास में पहली बार आदिवासी महिला महामहिम श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के राष्ट्रपति निर्वाचित होने के अवसर पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।इस मौके पर दीपक भड़ाना,विनीत शर्मा,रामबीर चौधरी,श्रीपाल कोहली,सुदर्शन गोयल,विपिन म नचंदा,सतवीर चौहान, लवी, सनी इत्यादि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button