मेरठ

पुलिस को लगी ख़बर, पकड़ा हथियारों का जखीरा ,चुनाव के लिए हो रही थी अवैध हथियार बनाने की तैयारियां

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को प्रभावित करने के लिए यहां हथियारों का निर्माण किया जा रहा था। विभिन्न क्षेत्रों में पिस्तौल, पिस्टल सहित विभिन्न प्रकार के हथियारों की आपूर्ति की जाती थी। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मेरठ : मेरठ पुलिस ने छापा मारकर अवैध पिस्टल बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है| यूपी में विधानसभा चुनाव को लेकर अवैध असलहा बनाने और बेचने वालों पर पुलिस की नजर है| थाना लिसाड़ी गेट क्षेत्र के समर गार्डन समेत कई क्षेत्रों में छापामारी कर इस हथियार फैक्ट्री में काम करने वाले छह आरोपियों को पकड़ा गया है| पकड़े आरोपियों के साथियों की तलाश में आसपास के इलाके में दबिश डाली जा रही है|

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही अवैध हथियों की डिमांड बढ़ने की सूचनाओं पर पुलिस अलर्ट है| कई जगह छापे मारकर अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्रियों पर कार्रवाई की जा रही है| यहां ऑन डिमांड हथियारों को सप्लाई किया जा रहा था| एसएसपी में बताया कि जैसे ही उन्हें अवैध हथियार बनो की फैक्ट्री के संचालन की खबर मिली वैसे ही एसओजीऔर लिसाड़ीगेट पुलिस ने इस कार्रवाई की है|

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button