मनोरंजन

पुलिस ने दंगा भड़काने के आरोप में हिंदुस्‍तानी भाऊ को किया गिरफ्तार, जानिए कौन हैं हिंदुस्‍तानी भाऊ

मुम्बई पुलिस ने बिग बॉस फेम विकास फाटक उर्फ हिन्दुस्तानी भाऊ को छात्रों को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। ​​​​विकास फाटक पर छात्रों को कथित रूप उकसाने का आरोप है।

यूट्यूबर विकास फाटक फर्फ हिंदुस्तानी भाऊ को मुम्बई पुलिस ने छात्रों को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। ​​​​विकास फाटक पर छात्रों को कथित रूप उकसाने का आरोप है। इसे मुंबई की धारावी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

हिन्दुस्तानी भाऊ ने कथित तौर पर छात्रों को महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ के आवास के पास इकट्ठा होने के लिए कहा था। ताकि सोमवार को कक्षा 10 और 12 के लिए ऑफलाइन परीक्षा रद्द करने की मांग की जा सके।

पुलिस के अनुसार इंस्टाग्राम पर हिंदुस्तानी भाऊ ने छात्रों को भड़काते हुए एक वीडियो अपलोड किया था।  प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता की कई धाराओं के तहत दर्ज की गई है, जिसमें दंगा, महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम, आपदा प्रबंधन अधिनियम और महाराष्ट्र संपत्ति के विरूपण अधिनियम की रोकथाम शामिल है। ऑनलाइन परीक्षा की मांग को लेकर मुंबई और नागपुर में हाल ही में छात्रों ने  विरोध प्रदर्शन किया था।

विरोध के बाद, यह सामने आया कि छात्रों को हिन्दुस्तानी भाऊ ने धारावी क्षेत्र में इकट्ठा होने के लिए कहा था। सोमवार को छात्र बड़ी संख्या में मंत्री के घर के बाहर जमा हो गए थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें रोकने के लिए हल्का लाठीचार्ज भी किया था। पुलिस उपायुक्त प्रणय अशोक ने सोमवार को कहा था कि छात्रों को उकसाने के लिए जिम्मेदार किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

जानिए कौन हैं हिंदुस्‍तानी भाऊ

विकास फाटक उर्फ हिन्दुस्तानी भाऊ बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के वास्तव फिल्म के कैरेक्ट से काफी प्रभावित हैं, और उसी लुक में वो कई बार नजर आ चुके हैं। 7 अगस्त 1983 को मुंबई में 7 अगस्त 1983 को मुंबई में  हुआ था। मुम्बई के सेंट एंड्रयूज हाई स्कूल से उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा की है। इसके बाद सेंट जेवियर्स कॉलेज मुंबई से ग्रेजुएश की पढ़ाई पूरी की है।

2013 में विकास फाटक ने यूट्यूब पर वीडियो डालना शुरू किया था। जिसमें अपशब्दों की भरमार रहती है। उन्हें और लोकप्रियता तब मिली जब वो बिग बॉस 13 में पहुंचे।  बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड के जरिए उन्हें एंट्री मिली थी। ये कई नामों से जाने जाते हैं- जैसे भाऊ, हिंदुस्तानी भाऊ, बबलू भैया, विकास फाटक आदि। यूट्यूबर के अलावा विकास फाटक मुंबई के एक स्थानीय समाचार पत्र दक्ष पुलिस टाइम्स में समाचार रिपोर्टर के रूप में भी काम करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button