टेक्नोलॉजी

बैट्री खत्म होने पर भी चलेगा ये ई-स्कूटर्स ,एक रुपए में तय करा देगा पांच किमी का सफर

ई-स्कूटर होप को पोर्टेबल चार्जर की मदद से चार्ज किया जा सकता है। बनाने वालों का दावा है कि यह केवल तीन घंटा 12 मिनट के भीतर 80 फीसदी चार्ज हो जाता है, जबकि चार घंटे में यह फुल चार्ज हो जाती है। फुल चार्ज होने पर यह 75 किमी तक का सफर तय कर सकती है।

होप को आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान) दिल्ली के छात्रों ने मिलकर बनाया है। मोदी सरकार के आत्मनिर्भर भारत के कॉन्सेप्ट को ध्यान में रखते हुए इस ई-स्कूटर को कॉलेज कैंपस में डिजाइन किया गया, जबकि इसके सभी पार्ट्स भारत में तैयार किए गए हैं। यह तीन रंगों में आता है। जिसमें नियॉन ग्रीन, आर्मी ग्रीन और मिडनाइट ब्लैक शामिल हैं। उसी पर काम करते हुए यह वाहन डिजाइन किया।लेकिन जब सरकार ने साल 2018 में फोर व्हीलर के लिए सेफ्टी गार्ड के इस्तेमाल पर रोक लगा दी, तो उनका सारा ध्यान भारत में उभरते ईवी क्षेत्र की ओर चला गया। उन्होंने 2017 में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए प्रोडेक्ट्स बनाने शुरू कर दिए थे। इससे पहले वे दोनों लेड एसिड बैटरियों के साथ काम कर रहे थे बढ़िया बात यह है कि इसे खरीदने के बाद आपको रजिस्ट्रेशन कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी और न ही डीएल की आवश्यकता होगी। रोजमर्रा की जरूरतों के लिए कीफायती इलेक्ट्रिक स्कूटर खोज रहे हैं, तब भारतीय ई-स्कूटर्स की दुनिया में होप आपके लिए बढ़िया विकल्प हो सकता है। यह एक रुपए के खर्च में आपको पांच किलोमीटर तक का सफर तय करा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button