देश

भाभी ने लगाया देवरों पर मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप

बहसूमा। बहसूमा क्षेत्र के गांव करीमपुर में एक महिला ने अपने देवरों पर मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।

बहसूमा। बहसूमा क्षेत्र के गांव करीमपुर में एक महिला ने अपने देवरों पर मारपीट व छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। बता दें कि अनिता पत्नी शिवदयाल निवासी करीमपुर ने बताया कि वह मंगलवार दोपहर अपने घर अपने पशुओं को नहला रही थी।तभी उसके देवर हरीशपाल व नंदु पुत्र रामु सिंह निवासी करीमपुर उसके घर आ गए और गाली गलौज करने लगे।जब महिला ने उनका विरोध किया तो उन्होंने मारपीट कर दी । महिला का आरोप है कि उसके दोनों देवरों ने उसके साथ गलत व्यवहार भी किया। महिला ने बताया कि उसके देवरों ने उसकी छाती में भी बुत मारा और जाते-जाते उसको धमकी देकर गए हैं महिला का आरोप है कि उसके देवर उसके साथ पहले भी कई बार छेड़खानी कर चुके हैं। महिला ने दोनों देवरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार का कहना है की तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button