मेरठ

भोजपु र महिला मंडल अध्यक्ष अलका चौधरी के नेतृत्व में मोदीनगर सोंधा रोड पर किया गया कार्यक्रम का आयोजन

मेरठ/०6/०6/ 2022 को मोदीनगर सोंधा रोड पर भोजपुर महिला मंडल अध्यक्ष अलका चौधरी के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया

मेरठ/०6/०6/ 2022 को मोदीनगर सोंधा रोड पर भोजपुर महिला मंडल अध्यक्ष अलका चौधरी के नेतृत्व में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।  जिसकी मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य ब्लाक प्रमुख सुचिता सिंह एवं भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष दिनेश सिंघल महिला मोर्चा ने फूल माला वह पुष्प वर्षा कर ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष गीता शाक्य जी ने 8 साल सुशासन की पूर्ण होने पर महिलाओं को सरकार की उपलब्धियां गिनाई और उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास और सबके विश्वास वाली पार्टी है सरकार ने सभी लोगों को काफी सारी योजनाएं उपलब्ध करा कर लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।

इस अवसर पर क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कोशिक, मोनिका पंडित, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष दिनेश सिंघल, जिला अध्यक्ष आरती मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष ब्लाक प्रमुख सुचिता सिंह, ज्योति चौहान, नीरज तेवतिया, पिंकी चौधरी, अर्चना, डोली आदि लोग उपस्थित रहे। तत्पश्चात महिला मोर्चा की भोजपुर मंडल अध्यक्ष अलका चौधरी ने उपस्थित सभी महिलाओं व मुख्य अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button