मेरठ

मकान के विवाद को लेकर संघर्ष में मुकदमे में पंजीकृत अभियुक्तगणों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

बहसूमा। बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में रविवार सुबह दो पक्षों में हुए संघर्ष में कई लोग घायल हो गए थे।इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई और कई राउंण फायरिंग की गई थी। पुलिस ने लाठी फटकार कर मामला शांत कराया था। बता दे की बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में रविवार सुबह मकान के बेचने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में हुए पथराव के बाद कई राउंड फायरिंग हुई थी।

बहसूमा। बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में रविवार सुबह दो पक्षों में हुए संघर्ष में कई लोग घायल हो गए थे।इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई और कई राउंण फायरिंग की गई थी। पुलिस ने लाठी फटकार कर मामला शांत कराया था। बता दे की बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में रविवार सुबह मकान के बेचने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में हुए पथराव के बाद कई राउंड फायरिंग हुई थी।विवाद में दोनों तरफ से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए थे पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लाठियां फटकार कर जैसे तैसे मामले को शांत कराया था। थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि सोमवार को बहसूमा पुलिस ने थाने पर पंजीकृत मुकदमे संख्या 156/2023 व धारा 147/148/149/323/504/506/307 में वांछित अभियुक्तगण कलीम पुत्र महमूद,नईम पुत्र महमूद,जरीस पुत्र महमूद,महराज अली पुत्र अलीमुद्दीन,जान मौहम्मद अलीमुद्दीन, मुस्तकीम पुत्र अलीमुद्दीन,इफरात पुत्र मुस्तकीम, नौशाद पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम अकबरपुर सादात थाना बहसूमा जिला मेरठ को गिरफ्तार किया है।वही घटना में प्रयुक्त किए गए एक अदद बंदूक मय 17 जिंदा कारतूस 12 बोर व एक तमंचा 315 बोर अभियुक्त गण की निशानदेही पर बरामद किया गया है। जिसके आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा 3/25/27 आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है। अभियुक्तगणों को रिमांड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। गिरफ्तार करने वाली टीम में बहसूमा थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार , उपनिरीक्षक लक्ष्मी प्रसाद, उपनिरीक्षक शुभम गुप्ता, उपनिरीक्षक कपिल देव, हेड कांस्टेबल संतोष कुमार, हेड कांस्टेबल जितेंद्र कलियर, कांस्टेबल लाखन सिंह, कांस्टेबल अजय चाहर थाना बहसूमा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button