मनोरंजन

मुंछ मुंडवाने के लिए तैयार हो गए थे अनिल कपूर, यश चोपड़ा की फिल्म ‘लम्हे’ में काम करना चाहते थे।

यश चोपड़ा को मनाने की खातिर मुंछ मुंडवाने के लिए तैयार हो गए थे अनिल कपूर, खुद पहुंच गए थे मिलने। अनिल कपूर यश चोपड़ा की फिल्म ‘लम्हे’ में काम करना चाहते थे।

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर अनिल कपूर ने अपनी फिल्मों और अपने अंदाज से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। फिल्म ‘हमारे तुम्हारे’ से हिंदी सिनेमा में कदम रखा था अनिल कपूर ने। अनिल कपूर का सिनेमा और एक्टिंग के प्रति लगाव और समर्पण इतना ज्यादा है कि एक बार तो एक रोल के लिए वह अपनी मुंछें मुंडवाने के लिए भी तैयार हो गए थे। अनिल कपूर के इस अंदाज ने फिल्म निर्माता यश चोपड़ा का भी दिल जीत लिया था।

अनिल कपूर ने फिल्म ‘लम्हे’ में बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस श्रीदेवी के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। ‘लम्हे’ के बारे में बात करते हुए बॉलीवुड एक्टर शेखर सुमन ने ‘लाइट्स कैमरा किस्से’ में इस बात का खुलासा किया था कि जब रोल की जानकारी अनिल कपूर को मिली तो उन्होंने डायरेक्टर के पास कार्ड भेजा और कहा कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहते हैं। लेकिन यश चोपड़ा ने इसे मजाक समझते हुए नजर अंदाज कर दिया।

अनिल कपूर खुद यश चोपड़ा के पास गए और उन्हें बताया कि रोल के लिए वह अपनी मुंछें मुंडवाने के लिए भी तैयार हैं। अनिल कपूर के इस फैसले से यश चोपड़ा को उनके समर्पण का एहसास हुआ। अनिल कपूर और श्रीदेवी की इस फिल्म को ‘जोखिम भरी फिल्म’ भी कहा गया था।

खुद यश चोपड़ा ने बताया था, “लोगों का कहना था कि यह खतरनाक फिल्म है, आप इसका अंत क्यों नहीं बदल देते हैं? लेकिन मैंने उनसे कहा कि यह फिल्म मैंने अंत के लिए ही बनाई है। मुझे प्यार में विश्वास है और प्यार में उम्र का कोई सवाल ही नहीं उठता।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button