मुख्य विकास अधिकारी ने किया अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण
बहसूमा। मुख्य विकास अधिकारी ने बुधवार को गांव सैफपुर फिरोजपुर में अमृत सरोवर अभियान के तहत बन रहे तालाबों का निरीक्षण किया।
![](https://apradhkyun.com/wp-content/uploads/2022/07/road-780x470.jpeg)
बहसूमा। मुख्य विकास अधिकारी ने बुधवार को गांव सैफपुर फिरोजपुर में अमृत सरोवर अभियान के तहत बन रहे तालाबों का निरीक्षण किया। उन्होंने तालाब पर मनरेगा के तहत कार्य कर रहे मजदूरों से वार्ता भी की निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मजदूरों के लिए तालाब पर पानी व छाया आदि की व्यवस्था रहे।वही मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत अमृत सरोवर योजना केंद्र व प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना है इन सरोवरों को बहुत बहुउद्देशीय स्वरूप में बनाया जाना अति आवश्यक है मानव जीवन का आधार जल है लेकिन धीरे-धीरे जलस्तर कम होता जा रहा है जल स्तर को सामान्य बनाए रखने के लिए तालाबों होगा जीणौद्धार अमृत सरोवर योजना के अंदर कार्य कराया जा रहा है।इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी, खंड विकास अधिकारी अमरीश शर्मा, ग्राम पंचायत सचिव वैभव देशवाल सैफपुर फिरोजपुर मौजूद रहे।