मेरठ

मेरठ: गढ़ रोड पर फ्लावर मार्केट में लगी भीषण आग, मौके पर व्यापारी नेता भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली

मेरठ: मेरठ में मंगलवार रात तीन बजे गढ़ रोड पर फ्लावर मार्केट में भीषण आग लग गई। एक के बाद कई अस्थाई दुकानों को आग ने चपेट में ले लिया। मौके पर व्यापारी नेता भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

मेरठ: मेरठ में मंगलवार रात तीन बजे गढ़ रोड पर फ्लावर मार्केट में भीषण आग लग गई। एक के बाद कई अस्थाई दुकानों को आग ने चपेट में ले लिया। आस-पास के दुकानदारों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर व्यापारी नेता भी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ी ने 40 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर आबू पाया।

गढ़ रोड पर है फूलों का बाजार

मेरठ में गढ़ रोड पर अक्षय पैलेस के पास फूलों का बाजार सजाया जाता है। यहां 20 से अधिक फूलों की दुकानें और खोखे हैं, जो बांस और लकड़ी से बने हुए हैं। यहां, गेंदा, गुड़हल, गुलाब, गुलमोहर, द्रोपदी माला, जरबरा, गोदावरी, विदेशी फूल भी मिलते हैं।

सजावट के लिए इस्तेमाल होने वाले अलग-अलग प्रकार के फूल मेरठ और आस-पास के जिलों में पहुंचाए जाते हैं। यहां  फूलों की 13 दुकान जलकर राख हुई हैं। यहां  कई लोग सोए भी हुए थे। जिन्होंने आग लगने पर भागकर जान बचाई।

नहीं पता आग का कारण

नौचंदी पुलिस आग की सूचना पर मौके पर पहुंची। आग लगने के कारणों का पता नहीं चला। पुलिस मान रही है की सड़क किनारे यह लकड़ी और बांस के खोखों में फूलों को रखते हैं। इसलिए आग बहुत तेजी से खोखों तक फैल गई। आग से 13 लोगों का आठ से 10 लाख रुपए का नुकसान होना बताया गया है। गनीमत रही कि सुबह चार बजे ही दिल्ली से फूल यहां आते हैं, नहीं तो यह नुकसान 20 लाख से अधिक का होता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button