बड़ी खबरेंमेरठ

मेरठ: घर में घुसा तेंदुआ, भीड़ के बीच सड़क पर जाल तोड़कर भागा, भागकर एक प्‍लाट में झाड़ियों में छिपा

Leopard In Meerut: मेरठ के पल्‍लवपुरम में एक घर में तेंदुआ घुस गया जिससे हड़कंप मच गया है। बड़ी संख्‍या में वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

Leopard In Meerut: मेरठ के पल्‍लवपुरम में एक घर में तेंदुए के घुसने से हड़कंप मच गया है। शुक्रवार सुबह पल्लवपुरम फेज टू निवासी आभा अपने घर की रसोई में बच्चों के लिए नाश्ता बना रहीं थीं। करीब 7:50 पर तेंदुआ उनके घर के आंगन में कूलर के नीचे दिखाई दिया। उन्‍होने शोर मचाया तो तमाम लोग घर के बाहर एकत्र हो गए। वहां पहुंची पुलिस ने वन विभाग की टीम को बुलाया।

वन विभाग ने पूरे घर की घेराबंदी कर तेंदुए को पकड़ने के लिए जाल लगा दिया। दोपहर में तीन बजे तक भी तेंदुआ काबू में नहीं आया था। बाद में पल्लवपुरम फेज टू में इस घर के अंदर से जाल तोड़कर भागा तेंदुआ एक प्‍लाट में झाड़ियों में छिपा है। वन विभाग की टीम ने प्‍लाट के चारों ओर जाल लगा दिया है और ट्रेंकुलाइज करने की भी तैयारी की जा रही है।  दिल्‍ली और नोएडा की टीम भी अभी यहां पर नहीं पहुंची हैं।

मेरठ में तेंदुआ अपडेट

पल्‍लवपुरम क्षेत्र में घुसा तेंदुआ दोपहर में डेढ़ बजे तक काबू में नहीं आया था। वह एक प्‍लाट के भीतर ही छिपकर बैठा है। इस बीच ट्रैंक्‍युलाइज टीम भी मौके पर पहंच गइ है। वहीं रैपिड रेल का काम कर रही आरआरटीएस की टीम भी मौके आ गई है। प्लाट को ऊपर से जाल से कवर करने की तैयारी की जा रही है। बाहर जाल लगाया जा रहा है। डिवाइडर रोड पर भीड़ जमा है। इस बीच यह भी सूचना है कि नोएडा और दिल्ली से टीम बुलाई जा रही है।

मची भगदड़

दस मिनट तक तेंदुआ जाल में फंसा और फिर जाल तोड़कर डिवाइडर रोड की तरफ सड़क पर आ गया। इससे भगदड़ मच गई। तेंदुआ अनीता चौधरी के प्लाट में घुस गया। वन विभाग व पुलिस ने प्‍लाट के चारों ओर जाल लगाना शुरू किया तो तेंदुआ वहां से निकलकर पास के प्लाट में जा घुसा। इस प्लाट में झाड़ियां और पेड़ है। करीब दो घंटे से तेंदुआ यहीं छिपा हुआ है। पुलिस और वन विभाग की टीम ने चारों तरफ जाल लगा दिया है और तेंदुए की हर हलचल पर नजर रखी जा रही है। ट्रेंकुलाइज करने के लिए भी टीम बुला ली गई है। वहां मौजूद भीड़ को हटाने के लिए कई बार पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ीं।

घेराबंदी भी की गई 

वहीं तेंदुए को बेहोश करने के लिए चिकित्‍सक आरके सिंह को भी बुलाया गया है। वन विभाग और चिकित्सा विभाग के अफसर झाड़ी में घुसे तेंदुए की हलचल का इंतजार कर रहे हैं। अभी तक डिवाइडर रोड पर तेंदुए को देखने के लिए भारी भीड़ जमा है। पुलिसकर्मी और वन विभाग के कर्मचारियों ने प्लाट की घेराबंदी की हुई है। तेंदुए के झाड़ियों में बेहोश करने के लिए उसकी हलचल का इंतजार किया जा रहा है। पुलिसकर्मी डिवाइडर रोड पर लोगों की भीड़ को हटाने में लगे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button