मेरठ

मेरठ जनपद: द्वारिका फार्म हाउस में नारी शक्ति सम्मान समारोह का किया आयोजन, सैकड़ों समाजसेवी महिलाओं को किया सम्मानित

अखिल विद्या समिति के अंतर्राष्ट्रीय नारी परिषद के तत्वाधान में नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन नगर के द्वारिका फार्म हाउस में किया गया जिसमें मेरठ जनपद की सैकड़ों समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित किया गया

अखिल विद्या समिति के अंतर्राष्ट्रीय नारी परिषद के तत्वाधान में नारी शक्ति सम्मान समारोह का आयोजन नगर के द्वारिका फार्म हाउस में किया गया जिसमें मेरठ जनपद की सैकड़ों समाजसेवी महिलाओं को सम्मानित किया गया समारोह का उद्घाटन नारी सशक्तिकरण की राष्ट्रीय प्रभारी एवं भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पूजा बंसल ने परीक्षितगढ़ के पर्यटन स्थलों चित्र पर दीप प्रज्वलित करके किया उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण के लिए सबसे पहले नारी को ही आगे आने पड़ेगा भारतीय संस्कृति में पली-बढ़ी नारी अपने आप ही सम्मान का पात्र होती है इसलिए भारतीय संस्कृति अपनाएं अपने बच्चों को भारतीय संस्कृति और संस्कार सिखाएं अखिल विद्या समिति का प्रयास अत्यंत सराहनीय है समाज के हर क्षेत्र में यह समिति कार्य कर रही है जो सबके लिए प्रेरणा दायक है।

अंतर्राष्ट्रीय नारी परिषद के अध्यक्ष पूनम रहेला ने कहा कि नारी शक्ति सम्मान समारोह के अंतर्गत दो लाख से अधिक महिलाओं को सम्मानित करने का लक्ष्य है अलग-अलग स्थानों पर जाकर सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे और नारी को देश की मुख्यधारा से जोड़ा जाएगा और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास किया जाएगा ताकि सम्मान से जी सके नारी कार्यक्रम को डॉ अंशु श्रीवास्तव ,डॉ भावना शर्मा,डॉ संगीता, अनुराधा शर्मा डॉक्टर वर्षा मधु शर्मा ने संबोधित किया और नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार रखें वहीं सुषमा सवेरा पूनम शर्मा डॉ शोभा रतूड़ी मुक्ता शर्मा उषा रानी माला देवी ने काव्य पाठ कर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा दी कार्यक्रम में डॉ संगीता,नीतू प्रेमी, गीता सैनी, मोनिका गोयल,पूनम खरदौनी, नेशनल शूटर सीमा त्यागी,रीना यादव,क्रिकेट कोच शिवानी गुप्ता,ईशु नागर, अफरोज,प्रभा नागर, पिंकी चौधरी, विभूति सकसेना,डॉ मंजू शर्मा, डॉ निशा तेवतिया, हरप्रीत कौर,डॉ अनिता,डॉ पिंकी चौधरी, शीबा अन्सारी,अंशु, विनीता शर्मा, शैफाली,सोनू देवी,सहित 378 समाजसेवी अपने अपने क्षेत्र में विशेष भूमिका निभाने वाली जनपद मेरठ की महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम संयोजक स्वाति चौधरी ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय वक्ता कवित्री पूनम शर्मा व संचनाल आकांक्षा रुहेला एवं समिति अध्यक्ष विष्णु अवतार रुहेला ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर रेखा सैनी,संगीता प्रजापति, लीला वर्मा,भगवती प्रजापति, प्रीति, सुहानी,निर्मला वर्मा, शहनाज, कमलेश,विमला सैनी, आदि का उपस्थित रही।

वहीं चेयरमैन अमित मोहन टीपू, राम अवतार नागर, कृष्ण नागर, नरेन्द्र शर्मा, मा श्याम सिंह म्हालवार,मनोज निर्मल,डॉ निशान्त गर्ग, सन्तरामसैनी,मोनू त्यागी, मुनेन्द्र आदि का विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button