मेरठ

मेरठ: नशे में पुलिस कर्मियों ने 2 युवकों को मारी टक्कर, दोनों युवक गंभीर रूप से हुए घायल

मेरठ के कंकरखेड़ा में रविवार रात नशे में पुलिस कर्मियों ने 2 युवकों को मारी टक्कर। दोनों युवक गंभीर रूप से हुए घायल। खुद को अलीगढ़ में सिपाही बताते हुए कहा कि हम भी स्टाफ से हैं।

मेरठ के कंकरखेड़ा में रविवार रात नशे में पुलिस कर्मियों ने 2 युवकों को मारी टक्कर। दोनों युवक गंभीर रूप से हुए घायल। घटना के बाद आसपास के लोग भी मौके पर जुट गए। 1 युवक ने खुद को अलीगढ़ में सिपाही बताते हुए कहा कि हम भी स्टाफ से हैं, साथ में दरोगा जी भी हैं। कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।

सफेद रंगा क्रेटा सवार तीन पुलिसकर्मियों ने नशे की हालत में जमकर उत्पात मचाया। क्रेटा सवार पुलिसकर्मी आधा घंटे से अंबेडकर गेट पर खड़े होकर हंगामा कर रहे थे। नशे में धुत पुलिसकर्मियों ने सड़क किनारे ठेला लगाने वाले 2 युवकों में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल (रियासत 35 साल) व ( वाजिद 30 साल) निवासी बरेली को कंकरखेड़ा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।

हिंदु युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भी रात में हंगामे की सूचना पर पहुंच गये। हादसे के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई। घायल रियासत की हालत गंभीर है। नशे में धुत पुलिसकर्मियों से लोगों की हाथापाई भी हुई। जिसमें एक युवक ने खुद को अलीगढ़ में सिपाही बताते हुए कहा कि हम भी स्टाफ से हैं, साथ में दरोगा जी भी हैं।

कंकरखेड़ा इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सक्सेना ने कहा कि क्रेटा गाड़ी दोघट बागपत निवासी विकास राणा के नाम है। कार को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button