मनोरंजन

मौनी रॉय की शादी पर सिर्फ 50 मेहमानों को न्योता, कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण रिसेप्शन हुआ कैंसिल

मौनी रॉय की शादी इंटरनेट पर हॉट टॉपिक बनी हुई है। मौनी रॉय अपने दुबई बेस्ड बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से 27 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं।

मौनी रॉय की शादी इंटरनेट पर हॉट टॉपिक बनी हुई है। मौनी रॉय अपने दुबई बेस्ड बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से 27 जनवरी को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण अब मौनी रॉय केवल परिवार और कुछ खास दोस्तों के बीच ही शादी करने वाली हैं। जिस शादी का फैंस को लंबे समय से इंतजार था, उसे अब साधारण तरीके से किया जाएगा। साथ ही शादी के बाद होने वाला रिसेप्शन भी कैंसिल कर दिया गया है।

 मौनी और सूरज नांबियार के पिरवार के लोग और कुछ दोस्त ही इस शादी में शामिल होंगे। हालांकि इनकी शादी पूरे रीति-रिवाज के साथ होगी। बता दें मौनी रॉय गोवा में ग्रैंड डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाली थीं। उन्होंने अपनी दोस्तों के साथ बैचलर पार्टी भी की थी। जिसकी तस्वीरें उन्होंने खुद इंस्टाग्राम पर शेयर की थी।

लंबे समय से मौनी की शादी को लेकर खबरें आ रही हैं। कहा ये भी जा रहा है कि एक्ट्रेस पहले ही गुपचुप तरीके से कोर्ट मैरिज कर चुकी हैं। मौनी रॉय की शादी को लेकर पिछले साल भी कयास लगाये जा रहे थे। एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड के परिवार के भी काफी करीब हैं और उनके साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी साझा कर चुकी हैं।

एक्ट्रेस के होने वाले पति सूरज नांबियार दुबई में रहते हैं, वो एक बैंकर और बिजनेसमैन भी हैं। वह बेंगलुरु के जैन परिवार से ताल्लुक रखते हैं। मौनी रॉय और सूरज नांबियार की मुलाकात मंदिरा बेदी के घर पर हुई थी। मंदिरा बेदी मौनी रॉय की बेस्ट फ्रेंड हैं।

मौनी रॉय ने टीवी सीरियल में आदर्श बेटी और बहू का किरदार निभाया है। जिसके बाद वह एकता कपूर के नागिन सीरियल से काफी मशहूर हो गई। इसके बाद उन्हें कई बॉलीवुड फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला। हाल ही में उन्हें ‘वेल्ले’ फिल्म में भी देखा गया था, जिसमें वह अभय देओल के साथ नजर आई। खबर है कि मौनी रॉय एक बार फिर टीवी जगत में धमाकेदार एंट्री करने वाली हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button