मेरठ

रामराज में रविवार को हुए ब्राह्मण समाज के चुनाव का किया खंडन

बहसूमा (मेरठ) रविवार को क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा रामराज में सुनील शर्मा उर्फ़ पप्पू (बिजलीघर ) के आवास पऱ बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमे विधिचंद शर्मा को ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष रामराज चुना बताया गया था।

बहसूमा (मेरठ) रविवार को क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा रामराज में सुनील शर्मा उर्फ़ पप्पू (बिजलीघर ) के आवास पऱ बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमे विधिचंद शर्मा को ब्राह्मण समाज के लोगों द्वारा ब्राह्मण समाज अध्यक्ष रामराज चुना बताया गया था। जिसका खंडन करते हुए मंगलवार को पूर्व से चले आ रहे अध्यक्ष पद पर आसीन महेंद्र शर्मा ने खंडन करते हुए मंगलवार को अपनी ट्रैक्टर एजेंसी पर एक ब्राह्मण समाज की बैठक का आयोजन किया जिसमें उन्होंने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि रामराज में 3 सितंबर दिन रविवार को हुई ब्राह्मण समाज के चुनाव का क्षेत्रीय ब्राह्मण महासभा रामराज खंडन करती है। ब्राह्मण सभा रामराज के अध्यक्ष महेंद्र पाल शर्मा ने संज्ञान लेते हुए ब्राह्मण समाज की सर्वसम्मति से हुए चुनाव गठित सभा का खंडन किया उन्होंने बताया कि यह कुछ उन्मादि लोगों ने ब्राह्मण समाज को बदनाम करने के लिए ऐसा कार्य किया है। जिसका क्षेत्रीय ब्राह्मण महासभा विरोध करती है। महेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि कुछ लोग ब्राह्मण समाज में तोड़फोड़ करने का कार्य कर रहे हैं। इनको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। महेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय ब्राह्मण महासभा विधिवत पिछले 30 सालों से कार्य कर रही है। और आगे भी करती रहेगी जिसमें अध्यक्ष महेंद्र पाल शर्मा संरक्षक मंडल हरिनाथ शर्मा, रामफल फौजी, प्रेम बल्लभ शर्मा, मलूक चंद शर्मा, मुकेश शर्मा, प्रशांत शर्मा, भीम शर्मा, अंशुल आत्रे अरुण कुमार वशिष्ठ आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button