विदेश

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने किया जंग का ऐलान, यूक्रेन में लगाया गया ‘मार्शल ला’, राजधानी कीव समेत कई जगह हुए जोरदार धमाके,बीच रास्ते से वापस लौटी एयर इंडिया की फ्लाइट

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान की घोषणा कर दी है उन्होंने कहा युद्ध को टाला नहीं जा सकता। एएफपी के अनुसार रूस के राष्ट्रपति ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी।

रूस और यूक्रेन के बीच विवाद लगातार बढ़ता ही जा रहा है। दोनों देशों के बीच हालात युद्ध के करीब पहुंच चुके हैं। इसी बीच रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन के खिलाफ सैन्य अभियान’ की घोषणा कर दी है। उन्होंने कहा युद्ध को टाला नहीं जा सकता। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार रूस के राष्ट्रपति ने आदेश जारी करते हुए कहा कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी। पुतिन ने यूक्रेनी सेना को धमकी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें नहीं तो युद्ध को टाला नहीं जा सकता है। वहीं यूक्रेन से लगातार धमाकों की आवाज सुने जाने की खबर आ रही है।
एएफपी ने जानकारी दी है कि कीव में एक जोरदार धमाका सुना गया है। इससे पहले पूर्वी यूक्रेन में गोलाबारी की आवाज सुनाई दी थी। सोशल मीडिया पर भी कई लोग अलग-अलग जगहों पर ब्लास्ट का दावा कर रहे हैं।रूस-यूक्रेन विवाद पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि टी.एस. तिरुमूर्ति ने कहा कि हम तत्काल युद्ध टालने की अपील करते हैं, स्थिति एक बड़े संकट में तब्दील होने के कगार पर है। अगर इसे सावधानी से नहीं संभाला जाता तो यह सुरक्षा को कमजोर कर सकता है।

सभी पक्षों की सुरक्षा को ध्यान में रखा जाना चाहिए।रूस ने यूक्रेन पर हमला कर दिया है. हमले का आदेश रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दिया है. क्रीमिया के रास्ते यूक्रेन में रूसी सेना घुस रही है. रूस ने यूक्रेन सेना को ‘हथियार डालने को कहा’ है. हालांकि, पुतिन ने कहा है कि उनका कब्जे का इरादा नहीं है. वहीं संयुक्त राष्ट्र ने रूस से हमला रोकने की अपील की है. पुतिन ने आज टीवी पर एक बयान मे कहा कि मैंने मिलिट्री ऑपरेशन निर्णय लिया है.यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा कि अब रूस के खिलाफ कड़े प्रतिबंध लगाते हुए दुनिया को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने कहा दुनिया भर देश रूस को हर तरह से अलग-थलग कर दें और यूक्रेन के लिए हथियार, उपकरण वित्तीय और मानवीय सहायता प्रदान करें। अब यूरोप और दुनिया का भविष्य दांव पर है।समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं। आदेश जारी करते हुए पुतिन ने कहा कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी। पुतिन ने यूक्रेनी सेना को धमकी देते हुए कहा कि जल्द से जल्द हथियार डाल दें नहीं तो युद्ध को टाला नहीं जा सकता है।इससे पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्‍की ने गुरुवार को कहा था कि रूस आने वाले दिनों में “यूरोप में एक बड़ा युद्ध” शुरू कर सकता है. वहीं युद्ध की आंशकाओं के बीच हाल ही में अमेरिका (US) के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपने रूसी समकक्ष के साथ होने वाली बैठक रद्द कर दिया था. साथ ही ब्लिंकन ने कहा था कि दुनिया को, रूस (Russia) को उन अपराधों के लिए दंडित करने के लिए अपनी पूरी आर्थिक शक्ति के साथ जवाब देना चाहिए, जो उसने पहले ही किए हैं या जिन्हें करने की वह योजना बना रहा है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button