मेरठ

लंदन में जाट मेले का आयोजन, अंग्रेजों की धरती पर जाटों की धूम, हरियाणवी गानों पर जमकर झूमे लोग

बहसूमा। लंदन में जाट मेले का आयोजन किया गया अंग्रेजों की धरती पर जाटों की धूम हरियाणवी गानों पर जमकर झूमे लोग जाटों का विदेशों में खूब जलवा है।

बहसूमा। लंदन में जाट मेले का आयोजन किया गया अंग्रेजों की धरती पर जाटों की धूम हरियाणवी गानों पर जमकर झूमे लोग जाटों का विदेशों में खूब जलवा है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए संजय देशवाल जो कि बहसूमा क्षेत्र के गांव मौडखुर्द से हैं लंदन में रह रहे हैं उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि इंग्लैंड की धरती पर जाट समाज यूके ने पांचवें मेले का आयोजन किया जिसमें हरियाणा समेत आदि राज्यों के जो लोग इंग्लैंड में रह रहे हैं शामिल हुए। इसमें सभी अपनी पारंपरिक वेशभूषा में शिरकत करने पहुंचे और जमकर लुफ्त उठाया। संजय देशवाल ने बताया कि इंग्लैंड की धरती पर जाट भवन के निर्माण की घोषणा।

कार्यक्रम में हरियाणवी कलाकार गजेंद्र फोगाट ने हरियाणवी गानों से लोगों का मनोरंजन किया। मेले में देसी खानपान जैसे रसगुल्ले, जलेबी, घेवर, पेठा, पूरी आदि का प्रबंध किया गया था। वहीं मेले में कोलडे वाली होली दुलहंडी का आयोजन भी किया गया जाट इतिहास से संबंधित किताबों का प्रचार और प्रसार भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button