राजनीति

लोकसभा चुनाव में 137 सीटों का रुझान, 2022 में 8 राज्यों की जनता चुनेगी 1030 विधायक

2022 में कुल 1030 विधायक चुने जाएंगे। जिसमे उत्तरप्रदेश से 403 विधायक, गुजरात से 182, पंजाब से 117, उत्तराखंड से 70, हिमाचल से 68, मणिपुर से 60, गोवा से 40 विधायक चुने जाएंगे।

2022 में कुल 8 राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे, जिसमे  1030 विधायकों का चुनाव किया जाएगा।  विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव परिणाम से करीब 137 लोकसभा सीट का रुझान दिखेगा। साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को काफी अहम माना जा रहा है और इसे आगामी लोकसभा चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर भी देखा जा रहा है।

फ़रवरी महीने में पंजाब, गोवा, मणिपुर, उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में चुनाव करा सकता है। वहीं साल के अंतिम महीनों अक्टूबर और नवंबर में गुजरात और हिमाचल में चुनाव हो सकते हैं। इसके अलावा अगर जम्मू कश्मीर का परिसीमन तय समय पर हो गया तो इसी साल ही वहां भी चुनाव हो सकता है।  गौरतलब है कि साल 2018 से ही जम्मू कश्मीर की विधानसभा भंग है और 2019 में अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू कश्मीर विधानसभा का नए तरीके से परिसीमन किया जा रहा है।

उत्तरप्रदेश से 403 विधायक, गुजरात से 182, पंजाब से 117, उत्तराखंड से 70, हिमाचल से 68, मणिपुर से 60, गोवा से 40 विधायक चुने जाएंगे। सात राज्यों के करीब 21 करोड़ मतदाता करीब 940 सीटों के लिए वोटिंग करेंगे। इन 7 राज्यों में से छह राज्यों में भाजपा सत्ता में है जबकि सिर्फ पंजाब में कांग्रेस पार्टी की सरकार है। अगर जम्मू कश्मीर का परिसीमन हो जाता है तो राज्य की 1.36 करोड़ आबादी के लिए 90 विधानसभा सीटें होंगी। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में 87 विधानसभा सीटें थी।

इस बार चौतरफा मुकाबला होने की संभावना हो रही है पंजाब में । पंजाब में कांग्रेस के अलावा आप, अकाली और भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ चुनावी ताल ठोंक रही है। उत्तरप्रदेश में मुख्य लड़ाई सपा और भाजपा के बीच दिखाई दे रही है। लेकिन कांग्रेस और बीएसपी भी अपना पूरा दम लगा रही है।

उत्तराखंड में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्कर हो रही है। मणिपुर में एनडीए और कांग्रेस के बीच टक्कर हो रही है। टीएमसी और आम आदमी पार्टी गोवा विधानसभा चुनाव के दम लगा रही है। माना जा रहा है कि 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव ही राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे भी तय करेंगे और इससे राज्यसभा का भी शक्ति संतुलन तय होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button