राजनीति

वर्चुअल रैली में प्रियंका गांधी ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- राज्य का विकास सिर्फ कांग्रेस कर सकती है ,अगर हमारी सरकार आई तो राज्य से हटाएंगे AFSPA

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मणिपुर में वर्चुअल रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मणिपुर की जनता को संबोधित करते हुए कहा भाजपा सरकार की नीतियों से 2-3 बड़े उद्योगपतियों को फायदा हो रहा है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मणिपुर में वर्चुअल रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मणिपुर की जनता को संबोधित करते हुए कहा कि, भाजपा सरकार की नीतियों से 2-3 बड़े उद्योगपतियों को फायदा हो रहा है, जबकि गरीब और मध्यम वर्ग को उनके हाल पर छोड़ दिया जाता है।
कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने मंगलवार को मणिपुर विधानसभा चुनाव के लिए एक वर्चुअल सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा कि भाजपा की सरकार देश की जनता के लिए नहीं बल्कि देश के 2-3 बड़े उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है। प्रियंका गांधी ने कहा कि केंद्र की नीतियों से सिर्फ उन उद्योगपतियों को ही फायदा होता है, जबकि गरीब और मध्यम वर्ग को अपने बलबूते ही मेहनत करनी पड़ रही है।प्रियंका गांधी वाड्रा ने राज्य के मुख्यमंत्री पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि, आज जो राज्य के मुख्यमंत्री हैं वो आपकी आवाज नहीं सुन रहे हैं।
अगर हमारी सरकार आएगी तो हम सिंचाई पर पूरा ध्यान देंगे। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि उनकी पार्टी राज्य का विकास चाहती है। मणिपुर में कांग्रेस ने वाम दलों, JD(S) के साथ गठबंधन किया है। पिछले पांच साल में कांग्रेस के 16 विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं। अफस्पा को खत्म करना मणिपुर में कांग्रेस का अहम चुनावी एजेंडा है।प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि एकबार मणिपुर की जनता अगर कांग्रेस पार्टी को मौका देती है तो हम यहां MSME सेक्टर को मजबूत करके दिखाएंगे, साथ ही हम मणिपुर को रोजगार का हब बनाएंगे।
प्रियंका गांधी ने इस दौरान राज्य के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री आपकी आवाज नहीं सुन रहे हैं, अगर हमारी सरकार आएगी तो हम सिंचाई पर पूरा ध्यान देंगे।प्रियंका गांधी ने वर्चुअल रैली के दौरान जनता की समस्याओं को दूर करने का वादा भी किया। उन्होंने कहा, मणिपुर के लिए कांग्रेस सबसे अच्छी पसंद है। मणिपुर में अगर कांग्रेस सत्ता में आई तो लोगों की मांगों पर ध्यान देगी। उन्होंने कहा, मणिपुर में नौकरियां पैदा करने का समय आ गया है। हम मणिपुर रेजिमेंट बनाएंगे और स्थानीय स्तर पर परीक्षाएं आयोजित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button