राजनीति

विदेश यात्रा पर हैं कांग्रेस के नेता, अगले महीने पंजाब और गोवा में जनसभा करेंगे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी

अगले महीने पंजाब और गोवा में जनसभा करेंगे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी। 15 जनवरी को पंजाब और 16 जनवरी को गोवा में रैली करेंगे राहुल गांधी। राहुल गांधी फिलहाल विदेश यात्रा पर गए हैं।

नई दिल्ली: अगले साल विधानसभा के पांच राज्यों में चुनाव होने हैं। कांग्रेस ने भी चुनाव को लेकर कमर कस ली है। पंजाब और गोवा में रैली करेंगे कांग्रेस नेता राहुल गांधी। राहुल गांधी 15 जनवरी को पंजाब और 16 जनवरी को गोवा में रैली करेंगे। फिलहाल राहुल गांधी विदेश यात्रा पर गए हैं।

विदेश यात्रा के कारण राहुल गांधी को विरोधियों द्वारा निशाने पर लिया जा रहा है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने निशाना साधा है। सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी विदेश यात्रा पर गए हैं। भाजपा और मीडिया को अनावश्यक अफवाह नहीं फैलानी चाहिए।

पंजाब के मोगा में 3 जनवरी को राहुल गांधी की जनसभा थी, लेकिन अब इसे रद कर दिया गया है। पंजाब में चुनावी कैंपेन की शुरुआत स रैली के जरिए होनी थी। हालांकि, अब इसे स्थगित कर दिया गया है।

पंजाब में  भाजपा भी अपने चुनावी कैंपेन की शुरुआत करने वाली है। 5 जनवरी को पीएम मोदी की रैली के साथ भाजपा के चुनावी कैंपेन की शुरुआत होगी। पीएम मोदी की ये पंजाब में पहली रैली होगी। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर भाजपा चुनाव लड़ेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button