मनोरंजन

विनोद मेहरा के आखिरी वक्त तक साथ थीं रेखा, पत्नी किरण ने किया खुलासा

किरण मेहरा ने एक इंटरव्यू के जरिए रेखा और विनोद के रिश्ते को लेकर दुनिया के सामने कईं सच्चाई रखी है। विनोद मेहरा की पत्नी किरण मेहरा ने एक इंटरव्यू में बताया कि विनोद मेहरा के आखिरी वक्त तक अगर कोई उनके साथ था तो वह रेखा ही थीं।

रुपहले पर्दे पर अभिनेत्री रेखा ने अपनी आदायगी से लाखों-करोड़ों फैंस का दिल जीते हैं।  हालांकि यह बात भी सत्य है कि रेखा को लेकर ऐसी कई कहानियां है जो गाहे-बगाहे हमें सुनने को मिल ही जाती हैं।  रेखा और अभिनेता विनोद मेहरा के रिश्ते को लेकर भी खूब चर्चा होती है। बताया जाता है कि दोनों एक दूसरे के प्यार में पागल थे और शादी तक कर ली थी। दावा किया जाता है कि यह रिश्ता ज्यादा दिन तक नहीं चल पाया। विनोद मेहरा के साथ रेखा के रिश्ते कैसे थे, इस पर खुद विनोद मेहरा की पत्नी किरण ने कई खुलासे किए है। विनोद मेहरा की पत्नी ने अपनी लव स्टोरी के साथ साथ विनोद मेहरा के रेखा के साथ प्रेम संबंध के बारे में खुलकर बात की है।

विनोद मेहरा की पत्नी किरण मेहरा ने एक इंटरव्यू में बताया कि विनोद मेहरा के आखिरी वक्त तक अगर कोई उनके साथ था तो वह रेखा ही थीं। रेखा ने हमेशा से अपने रिश्ते को पूरी ईमानदारी से निभाया है और यही कारण है कि आज भी वह हमारे परिवार की सदस्य हैं।  किरण से शादी करने से पहले विनोद मेहरा बिंदिया गोस्वामी से भी शादी कर चुके थे। इसके अलावा उनका नाम रेखा और मीना से जुड़ा था। हालांकि किरण बताती हैं कि विनोद मेहरा ने इन सब के बारे में उन्हें पहले ही बता दिया था।

रेखा निस्वार्थ भाव से प्रेम करने और माफ करने वाली महिला हैं। रेखा उनकी शादी में भी आई थीं और आज भी मिलती हैं तो दोनों एक दूसरे को गले लगाती हैं। किरण मेहरा ने बताया कि विनोद जब रेखा को घर लेकर आए थे तब उनकी मां बेहद नाराज हुई थीं और वह रेखा को बहू के रूप में स्वीकार नहीं करना चाहती थीं।

विनोद मेहरा और किरण की शादी 1988 के 2 साल बाद ही विनोद मेहरा का निधन हो गया था। किरण मेहरा ने इंटरव्यू में बताया कि  विनोद मेहरा का ऋषि कपूर, राकेश रोशन, जितेंद्र, सुजीत कुमार और प्राण के साथ एक ग्रुप था। सभी दोस्त हफ्ते में तीन-चार बार मिलते थे। जब विनोद मेहरा का निधन हुआ था तब ऋषि कपूर उनके घर लूंगी कुर्ता में ही पहुंच गए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button