राजनीति

शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में DMK के ट्रांसजेंडर उम्मीदवार आर गंगा नायक ने वेल्लोर नगर निगम से जीत हासिल की , ऐसा रहे नतीजे

तमिलनाडु शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रमुक और उसके सहयोगियों ने 12800 से अधिक वार्ड सदस्य पदों में से दो-तिहाई पर जीत हासिल की। वहीं डीएमके के ट्रांसजेंडर उम्मीदवार आर गंगा को वेल्लोर नगर निगम में 15 मतों के अंतर से जीत मिली है।

तमिलनाडु शहरी स्थानीय निकाय चुनाव की कल, 22 फरवरी को मतगणना हुई, जिसमें 21 निगमों, 138 नगर पालिकाओं और 490 नगर पंचायतों के लिए वोटिंग की गई। ‌चुनाव में एमके स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रमुक और उसके सहयोगियों ने 12,800 से अधिक वार्ड सदस्य पदों में से दो-तिहाई पर जीत हासिल करते हुए, सभी 21 नगर निगमों पर कब्जा कर लिया। वहीं इस जीत में डीएमके के ट्रांसजेंडर उम्मीदवार आर गंगा को वेल्लोर नगर निगम से 15 मतों के अंतर से जीत मिली है।तमिलनाडु में हाल में संपन्न शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मंगलवार को सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई, जिसमें सत्तारूढ़ डीएमके पार्टी ने बड़ी जीत दर्ज की। शाम तक आए नतीजों के मुताबिक, राज्य के कुल 1374 निगम वार्ड में से DMK ने अब तक 879 सीट, मुख्य विपक्षी दल AIADMK ने 140 सीट, बीजेपी ने 16 और अन्य ने 93 सीटों पर जीत दर्ज की है।

चेन्नई कॉर्पोरेशन के अब तक के परिणामों के अनुसार, 200 में से 175 के नतीजे आ गए हैं। डीएमके ने 133 और AIADMK ने 15 पर जीत दर्ज की है।49 वर्षीय ट्रांसजेंडर गंगा नायक वेल्लोर निगम से तमिलनाडु शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में जीत हासिल की। उन्होंने निगम के वार्ड 37 में DMK उम्मीदवार के रुप में चुनाव लड़ा था। वह पिछले 20 साल से डीएमके की सदस्य हैं। नायक एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं और दक्षिण भारत ट्रांसजेंडर एसोसिएशन के सचिव के रुप में कार्यरत हैं। निगम पार्षद पद पर डीएमके प्रत्याशी गंगा नायक ने 15 मतों के अंतर से जीत हासिल की है, उन्हें कुल 2,131 वोट मिले हैं। शहरी स्थानीय निकाय चुनाव में मिली जीत से आर गंगा नायक बहुत खुश हैं, उन्होंने बताया कि उन्हें जनता पर पूरा विश्वास था।

आगे जोड़ते हुए उन्होंने कहा कि उन्हें लोगों का समर्थन प्राप्त है।वहीं DMK नेता और मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि हमने भारी जीत दर्ज की है। मैं तमिलनाडु के लोगों को धन्यवाद देता हूं। मैंने चुनाव के समय लोगों से केवल एक ही अनुरोध किया था। मैंने आप सभी से डीएमके गठबंधन को पूर्ण बहुमत देने के लिए कहा ताकि हम आपके लिए काम कर सकें। आपने हमें वह दिया है। यह सुशासन के द्रविड़ मॉडल का समर्थन है। हम अपने सभी वादों को पूरा कर रहे हैं। आप का हम पर जो भरोसा है, हम उसकी रक्षा करेंगे। मेरा एक अनुरोध है। इस जीत को बहुत धूमधाम से न मनाएं। जनता के लिए मेहनत करो। लोगों की जरूरतों को पूरा करें और सुनिश्चित करें कि आपके खिलाफ कोई शिकायत नहीं हो। हमने पिछले 8 महीनों में सरकार द्वारा किए गए अच्छे कामों के कारण आज अन्नाद्रमुक के गढ़ को तोड़ दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button