शिक्षा

शिक्षकों की भर्ती में अधिकतम उम्र सीमा को बढ़ाकर सरकार ने किया बड़ा फैसला, 35 साल से बढ़ाकर 41 साल कर दी अधिकतम उम्र सीमा

सरकार ने शिक्षकों की भर्ती में अधिकतम उम्र सीमा को बढ़ाकर 35 साल से बढ़ाकर 41 साल कर दी अधिकतम उम्र सीमा को बढ़ाया है। झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित टेस्ट के जरिए होगी भर्ती।

अधिकतम उम्र सीमा बढ़ाकर झारखंड सरकार ने शिक्षक भर्ती में दी राहत। 35 साल से बढ़ाकर 41 साल कर दी कैंडीडेट्स की अधिकतम उम्र सीमा। भारी मांग के बाद शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने प्राइमरी और माध्यमिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती की अधिकतम उम्र सीमा को बढ़ाया है। झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन द्वारा आयोजित टेस्ट के जरिए होगी भर्ती।

प्राथमिक स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए जल्द से जल्द भर्ती हो। ऑफलाइन क्लास शुरू होने वाली है, ऐसे में प्राथमिक स्तर पर शिक्षकों की कमी है। मार्च 2022 तक भर्ती का विज्ञापन आ सकता है। झारखंड में प्राइमरी और मिडिल स्कूलों में शिक्षकों के 26 हजार पद खाली हैं। विभाग ने 71 हजार नई भर्तियां निकालने के बारे में भी फैसला किया है।  करीब एक लाख पदों पर शिक्षकों की भर्ती की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button